- Back to Home »
- Property / Investment »
- घरेलू गैस सिलेंडर और कॉमर्शियल सिलेंडर के दाम हुए कम...
Posted by : achhiduniya
01 March 2020
तेल कंपनियों ने रसोई गैस उपभोक्ताओं को तोहफा
देते हुए घरेलू गैस सिलेंडर और कॉमर्शियल सिलेंडर के दाम में कमी की है। आज से गैर
सब्सिडी वाला रसोई गैस सिलेंडर (14.2 किलोग्राम) 53 रुपये सस्ता हो गया है। अभी तक
845.50 रुपये में मिलने वाला घरेलू सिलेंडर मार्च माह में 792.50 रुपये का मिलेगा।
वहीं कॉमर्शियल सिलेंडर 84 रुपये 50 पैसे सस्ता हो गया है। अब कॉमर्शियल सिलेंडर
1477 के स्थान पर 1392.50 रुपये में
मिलेगा। हर माह की पहली तारीख को रसोई गैस सिलेंडर की कीमत में बदलाव होता है
हालांकि फरवरी माह में 12 तारीख को इसमें बदवाल किया गया था।
इंडियन ऑयल की
वेबसाइट के अनुसार, फरवरी में 14.2 किलो वाला
सिलिंडर 144 रुपये महंगा हुआ था। मौजूदा
समय में सरकार एक वर्ष में प्रत्येक घर के लिए 14.2 किलोग्राम के 12 सिलिंडरों पर
सब्सिडी प्रदान करती है। अगर ग्राहक इससे ज्यादा सिलिंडर लेना चाहते है, तो वे उन्हें बाजार मूल्य पर खरीदते हैं। गैस सिलेंडर की कीमत
हर महीने बदलती है। इसकी कीमत औसत अंतरराष्ट्रीय बेंचमार्क और विदेशी विनिमय दरों
में बदलाव जैसे कारक निर्धारित करते हैं।

