- Back to Home »
- Judiciaries »
- उत्तर प्रदेश की तर्ज पर होगी दिल्ली दंगो की उपद्रवियों से भरपाई..एक-एक दंगाई से पाई-पाई का हिसाब लेगी पुलिस पैसे नहीं देने पर..
उत्तर प्रदेश की तर्ज पर होगी दिल्ली दंगो की उपद्रवियों से भरपाई..एक-एक दंगाई से पाई-पाई का हिसाब लेगी पुलिस पैसे नहीं देने पर..
Posted by : achhiduniya
01 March 2020
दिल्ली दंगे की तस्वीर देखकर हर किसी के रौंगटे
खड़े हो जाएंगे। दिल्ली को दहलाने वाली साजिश डरावनी भी है और भयावह भी एक साथ
हजारों कारें जला दी गई, स्कूल जला दिए गए, घर जला दिए गए, कोचिंग इंस्टीट्यूट जला दिए गए, होटल और हॉस्पिटल जला दिए गए और हजारों दुकानें जला दी गई,लेकिन अब इन दंगाईयों की खैर नहीं हैं क्योंकि दिल्ली पुलिस
दंगाईयों से पैसे वसूलने की तैयारी कर रही है। जुर्माना नहीं देने पर दंगाईयों की
संपत्ति जब्त कर ली जाएगी। पुलिस ने इसके लिए उच्च न्यायालय से एक क्लेम कमिश्नर
नियुक्ति करने की गुजारिश भी की है। पुलिस तस्वीर, ड्रोन
कैमरों से मिले ब्योरे और सार्वजनिक संपत्ति को नुकसान
के आधार पर वसूली शुरू करेगी।
उत्तर प्रदेश को जलाने वालों को सबक सिखाते हुए योगी सरकार ने दंगाईयों की पहचान
कर उन पर भारी जुर्माना लगाया था। उसी तरह देश की राजधानी दिल्ली को जलाने वालों
की पहचान तेज हो गई है। ये सच है और यहीं होने वाला हैं क्योंकि दिल्ली में जिस
तरह से दंगाईयों ने संपत्ति को नुकसान पहुंचाना अब उनसे जुर्माना सूला जाएगा। SIT और लोकल पुलिस को नगर निगम अधिकारियों के साथ मिलकर नुकसान का
पूरा ब्योरा जुटाने को कहा गया है। जांच रिपोर्ट तकनीकी समिति के सामने रखी जाएगी
जो नुकसान का आकलन करेगी। इसके बाद क्लेम कमिश्नर के निर्देश पर वसूली शुरू होगी।
अब
तक 200 से ज्यादा लोगों को गिरफ्तार किया जा चुका है अगर दिल्ली दंगे में नुकसान
की बात करें तो ये हजारों करोड़ रुपये में हैं। दंगाईयों को ऐसा लग रहा होगा कि वो
बच गए हैं तो बहुत जल्द वो पुलिस की गिरफ्त में होंगे और पुलिस एक-एक दंगाई से
पाई-पाई का हिसाब लेगी। पैसे नहीं देने पर उसकी संपत्ति भी जब्त कर ली जाएगी। ये
बिल्कुल वैसा ही फॉर्मूला है जो यूपी में CAA विरोधी
हिंसा के बाद अपनाया गया था।


