- Back to Home »
- Suggestion / Opinion »
- घृणा और हिंसा ने दिल्ली के भविष्य को जला दिया...हिंसाग्रस्त इलाकों का दौरा कर बोले राहुल गांधी..
Posted by : achhiduniya
04 March 2020
उत्तर-पूर्वी दिल्ली में पिछले दिनों भड़की हिंसा में अभी तक 48 लोगों की मौत हो गई और 200 से ज्यादा लोग घायल हो गए। कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी की अगुवाई में पार्टी के वरिष्ठ नेताओं और सांसदों का एक प्रतिनिधि मंडल दिल्ली के हिंसा प्रभावित इलाके का दौरा करने पहुंचा। इस प्रतिनिधि मंडल में राहुल गांधी के अलावा पार्टी के वरिष्ठ नेता भी शामिल थे। पार्टी नेताओं के साथ
दिल्ली के ब्रिजपुरी इलाके में स्थिति एक स्कूल का हाल देखकर
राहुल गांधी ने कहा कि यहां दिल्ली के भविष्य को जला दिया गया है, घृणा और हिंसा ने इसे नष्ट कर दिया है। हिंसा से भारत माता को
कोई फायदा नहीं है। हर किसी को एक साथ काम करना होगा और इस समय भारत को आगे ले
जाना होगा।

