- Back to Home »
- Entertainment / AjabGajab »
- MNS ने कसा 'चंपक चाचा' पर शिकंजा जाने क्या है वजह....?
Posted by : achhiduniya
04 March 2020
तारक मेहता का उल्टा चश्मा के पिछले शो में चंपक चाचा यानी अमित भट ये कहते दिखाई दिए कि
हिंदी महाराष्ट्र की भाषा है, जिसके बाद सोशल मीडिया पर ये
वीडियो जमकर वायरल हुआ। जैसे ही एमएनएस कार्यकर्ताओं की नजर इस पर पड़ी तो उन्होंने
'चंपक चाचा' और प्रोड्यूसर ने माफी मांगने
को कहा और धमकी दी कि अगर ऐसा नहीं किया तो वो शो को किसी भी कीमत पर आगे बढ़ने
नहीं देंगे। साथ ही शो के सबसे चहेते किरदार चंपक चाचा यानी अमित भट और शो
के प्रोड्यूसर असित मोदी से माफी की मांग की है। हंगामा
बढ़ता देख चंपक चाचा ने एमएनएस के कार्यकर्ताओं से माफी मांगी, लेकिन अभी भी एमएनएस इस बात पर अड़ा है कि वो शो के माध्यम से
भी माफी मांगे।
एमएनएस के नेता अमय खेवकर ने कहा कि इन लोगों को तमिलनाडु की भाषा
कौन सी है ये पता है। गुजरात की भाषा कौन सी है ये पता है,लेकिन जिस मुंबई में ये रहते हैं इन्हें वहीं की भाषा नहीं
मालूम है। हिंदी तो अब तक हमारी राष्ट्र भाषा भी नहीं है। अगर शो के माध्यम से
इन्होंने माफी नहीं मांगी तो हम इनका चश्मा उल्टा कर देंगे। इसके बाद शो के प्रोड्यूसर
असित मोदी ने अपने ट्विटर अकाउंट पर माफी मांगी। असित मोदी ने ट्वीट किया, Asit
Kumarr Modi @AsitKumarrModi मुंबई महाराष्ट्र में
है और हमारे महाराष्ट्र की राजभाषा मराठी ही है। इस में कोई डाउट नहीं है। मैं
भारतीय हूं। महाराष्ट्रियन हूं और गुजराती भी हूं। सारी भारतीय भाषाओं का सम्मान
करता हूं। जय हिंद।

