- Back to Home »
- Knowledge / Science »
- दिल्ली की तरफ बड़ते कोरोना वायरसके कदम...पाया गया वायरस से संक्रमित एक शख्स....
Posted by : achhiduniya
02 March 2020
चीन में कोरोना वायरस संक्रमण से मरने वालों की
संख्या बढ़ कर 2912 हो गई है। स्वास्थ्य अधिकारियों ने बताया इस महामारी से दुनिया
भर में 3,000 लोगों की जान चली गई है और 88,000 से ज्यादा लोग संक्रमित हैं। इस घातक संक्रमण का पता पहली
बार पिछले साल दिसंबर में चीन में चला था और यह अब तक 70 देशों में फैल चुका है।
इस कोरोना वायरस 88,000 से अधिक लोगों को संक्रमित
कर चुका है,
जिसमें से अकेले चीन में 80,000 से ज्यादा मामले हैं।
चीन के राष्ट्रीय स्वास्थ्य आयोग (एनएचसी) ने रविवार को कहा कि रविवार को
कोरोना वायरस के 202 नए मामलों की पुष्टि हुई है। इसके बाद मुख्य भूमि में
संक्रमित मामलों की संख्या 80,026 हो गई है। नए मामलों की संख्या 22 जनवरी के बाद से सबसे
कम है। तब चीनी ने आपातकालीन उपाय शुरू किए थे, जिसमें
संक्रमण से सबसे अधिक प्रभावित वुहान शहर और 17 नगरों की पांच करोड़ की आबादी को
बंद कर दिया था। भारत में भी कोरोना वायरस
का खतरा बढ़ता जा रहा है। इस वायरस ने दिल्ली में भी दस्तक दे दी है। यहां एक शख्स
को कोरोना वायरस से संक्रमित पाया गया है। जब कि एक केस तेलंगाना में पाया गया है।

