- Back to Home »
- Discussion »
- 'गद्दार, गद्दार ही रहेगा और कोई भी तर्क विश्वासघात को सही नहीं ठहरा सकता,कांग्रेस ने सिंधिया के इस्तीफ़े को बताया पार्टी विरोधी गतिविधियों में शामिल निष्कासन...
'गद्दार, गद्दार ही रहेगा और कोई भी तर्क विश्वासघात को सही नहीं ठहरा सकता,कांग्रेस ने सिंधिया के इस्तीफ़े को बताया पार्टी विरोधी गतिविधियों में शामिल निष्कासन...
Posted by : achhiduniya
10 March 2020
कांग्रेस के वरिष्ठ नेता ज्योतिरादित्य सिंधिया ने पार्टी से इस्तीफा दे दिया है। उन्होंने सोनिया गांधी को अपना इस्तीफा भेजा जिसे
पार्टी ने स्वीकार कर लिया है। हालांकि पार्टी महासचिव केसी वेणुगोपाल ने कहा कि
सिंधिया को पार्टी विरोधी गतिविधियों में शामिल होने के चलते निष्कासित किया गया है।
केसी वेणुगोपाल ने ट्वीट कर बताया कि कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी ने पार्टी
विरोधी गतिविधियों में शामिल होने के चलते ज्योतिरादित्य सिंधिया को तत्काल प्रभाव
से निष्कासित कर दिया है। इससे पहले सिंधिया ने मंगलवार को प्रधानमंत्री नरेंद्र
मोदी और गृह अमित शाह से मुलाकात की।
इसके साथ ही जब पीएम मोदी से सिंधिया की बैठक
खत्म हुई तो वह, शाह की गाड़ी में ही बाहर निकले, तभी से उनके कांग्रेस छोड़ बीजेपी में शामिल होने की अटकलें
लगने लगी थीं। इसके साथ ही कांग्रेस के कई नेताओं ने सिंधिया को गद्दार बताना शुरू कर दिया। कांग्रेस नेता अरुण यादव ने कर कहा, ज्योतिरादित्य सिंधिया द्वारा अपनाए गए चरित्र को लेकर मुझे
ज़रा भी अफसोस नहीं है। सिंधिया खानदान ने स्वतंत्रता संग्राम के दौरान भी अंग्रेज
हुकूमत और उनका साथ देने वाली विचारधारा की पंक्ति में खड़े होकर
उनकी मदद की थी। कांग्रेस
के नेशनल कोआर्डिनेटर डिजिटल कम्यूनिकेशन गौरव पांधी ने लिखा-गद्दार,गद्दार ही रहेगा और कोई भी तर्क विश्वासघात को सही नहीं ठहरा
सकता है। समय! वहीं कांग्रेस विधायक और राज्य
के बड़े नेताओं में शुमार जीतू पटवारी ने लिखा, एक
इतिहास बना था 1857 में झाँसी की रानी लक्ष्मीबाई की मौत से, फिर एक इतिहास बना था 1967 में संविद सरकार से और आज फिर एक
इतिहास बन रहा है..तीनों में यह कहा गया है कि हाँ हम है।


