- Back to Home »
- Suggestion / Opinion »
- सिंधिया के इस्तीफे पर राहुल गांधी से ये क्या कह दिया...?
Posted by : achhiduniya
11 March 2020
मध्य प्रदेश सीएम कमलनाथ सरकार के 6 मंत्रियों समेत कुल 22 विधायकों ने ज्योतिरादित्य
सिंधिया के इस्तीफे के तुरंत बाद ही कांग्रेस को अलविदा कह दिया था। इसके बाद कमलनाथ
सरकार अल्पमत में आ गई है। मंगलवार को भोपाल में मुख्यमंत्री कमलनाथ ने कांग्रेस
विधायक दल की बैठक बुलाई थी। इस बैठक में निर्दलीय समेत कुल 94 विधायक ही शामिल
हुए थे। सूत्रो के अनुसार इस्तीफा देने वाले सिंधिया समर्थक विधायकों में से 5 से 7 को
मध्य प्रदेश में भाजपा सरकार बनने के बाद मंत्री पद दिया जा सकता है। शिवराज सिंह
चौहान की एक बार फिर से मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री के रूप में ताजपोशी हो सकती है।
इस सियासी घमासान के बीच राहुल गांधी का पहला बयान सामने आया है। मंगलवार से जारी
सियासी ड्रामे और ज्योतिरादित्य सिंधिया के इस्तीफे पर जब राहुल गांधी से सवाल
किया गया तो उन्होंने थैंक्यू कह दिया।
