- Back to Home »
- Discussion »
- पीएम नरेंद्र मोदी के सोशल मीडिया प्लेटफार्म को छोड़ने कि बात सुनते ही राहुल गांधी ने दी यह सलाह...
Posted by : achhiduniya
02 March 2020
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी सोशल मीडिया पर काफी
ज्यादा एक्टिव हैं। फेसबुक पर उनके 4 करोड़ 47 लाख फॉलोअर्स हैं, जबकि ट्विटर पर 5 करोड़ 33 लाख लोग उनको फॉलो करते हैं।
बात अगर यू-ट्यूब की करें तो 45 लाख सब्सक्राइबर्स ने उनके अकाउंट को लाइक किया
हुआ है। इंस्टाग्राम पर भी उनके 3 करोड़ 52 लाख फॉलोअर्स हैं। पीएम मोदी सोशल मीडिया से हटने का विचार कर रहे हैं। इस बात की
जानकारी उन्होंने खुद ट्वीट कर दी। उन्होंने ट्वीट कर कहा,इस रविवार मैं सोशल मीडिया से हटने की सोच रहा हूं। इस बारे
में मैं आपको जानकारी दूंगा। प्रधानमंत्री मोदी के फॉलोअर्स भारत में तो सबसे
ज्यादा हैं ही, साथ ही वह विश्व स्तर पर भी सबसे
अधिक
फॉलोअर्स वाले नेताओं में शुमार है। अमेरिका के पूर्व राष्ट्रपति बराक ओबामा व
अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ही विश्व के ऐसे बड़े नेता हैं, जो उनसे ट्विटर पर आगे हैं। वह अक्सर सोशल मीडिया के जरिए दुनियाभर में
लोगों के साथ संपर्क में रहते हैं। एक रिपोर्ट के अनुसार, प्रधानमंत्री
नरेंद्र मोदी के निजी अकाउंट से पिछले छह महीने में हर दो घंटे में एक ट्वीट किया
गया था। अक्तूबर 2018 से मार्च 2019 के बीच मोदी ने कुल 2143 ट्वीट किए। पीएम नरेंद्र मोदी के इस ट्वीट पर राहुल गांधी की तरफ से
प्रतिक्रिया भी आई है। उन्होंने पीएम मोदी के ट्वीट का फोटो पोस्ट करते हुए कहा कि
नफरत छोड़िए,
सोशल मीडिया अकाउंट्स नहीं।

