- Back to Home »
- Suggestion / Opinion »
- गोमूत्र और गोबर से ठीक हो सकता है कोरोना वायरस.... असम विधानसभा में बोलीं बीजेपी विधायक सुमन हरिप्रिया
गोमूत्र और गोबर से ठीक हो सकता है कोरोना वायरस.... असम विधानसभा में बोलीं बीजेपी विधायक सुमन हरिप्रिया
Posted by : achhiduniya
02 March 2020
बीजेपी विधायक सुमन हरिप्रिया ने गोमूत्र और गोबर से कैंसर जैसी घातक बीमारियां ठीक होने का
दावा किया है। राज्य विधानसभा में बजट सत्र के पहले दिन मवेशियों की बांग्लादेश
तस्करी के मामले पर चर्चा के दौरान उन्होंने कहा,हम सबको
पता है कि गाय के गोबर के कितने फायदे हैं। इसी तरह गोमूत्र का छिड़काव इलाके को
शुद्ध करने के लिए भी किया जाता है। मेरा मानना है कि इसी तरह गोमूत्र और गोबर से
कोरोना वायरस भी ठीक हो सकता है। उन्होंने कहा कि कोरोना वायरस हवा से फैलने वाली
बीमारी है।
यदि हवन किया जाए तो यह वारस नहीं फैलेगा। हरिप्रिया ने कहा कि हवन से
पांच किलोमीटर का रेडियस वायरस मुक्त हो जाता है। बीजेपी विधायक यही नहीं रुकी। उन्होंने
चीन को कोरोना वायरस से निपटने का नुस्खा भी बता दिया। सुमन हरिप्रिया ने कहा कि
चीन में लोग यदि हवन करेंगे तो कोरोना वायरस पूरी तरह से खत्म हो जाएगा। मेरी सलाह
है कि भारत सरकार भी हवन कराना चाहिए।

