- Back to Home »
- Politics »
- फोकट का पैसा मिल रहा है, तो ले लेना...विधायकों की खरीद फरोख्त पर कमलनाथ ने दी विधायकों को सलाह...
Posted by : achhiduniya
03 March 2020
कांग्रेस के वरिष्ठ नेता और मध्य प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजय सिंह ने भारतीय जनता पार्टी के नेताओं पर आरोप लगाया है कि वे राज्य में कांग्रेस के विधायकों को अपने पाले में मिलाने के लिए 25-35 करोड़ रुपए का ऑफर दे रहे हैं। दिग्विजय सिंह ने दिल्ली में यह बयान दिया था। दिग्विजय सिंह ने कहा था, मध्य प्रदेश में भाजपा जब से विपक्षी दल बना है, शिवराज सिंह, नरोत्तम मिश्रा और वे सभी जिन्होंने 15 साल तक राज्य को लूटा, अब खुल्लम खुल्ला कांग्रेस पार्टी के विधायकों को 25-35 करोड़ रुपए का ऑफर दे रहे हैं।
इस पर अब कमलनाथ ने कहा है,कांग्रेस के विधायकों को खरीदने की कोशिश हो रही है। बीजेपी के
नेता डर रहे हैं कि आने वाले समय में उनके पिछले 15 सालों के भ्रष्टाचार का खुलासा
हो सकता है इसलिए ऐसा कर रहे हैं। उन्होंने
कहा, कई विधायकों ने मुझसे भी इसकी शिकायत की है। मैं तो विधायकों को
कह रहा हूं कि फोकट का पैसा मिल रहा है, तो ले
लेना। बीजेपी के भी कई विधायक हमारे संपर्क में हैं।

