- Back to Home »
- Politics »
- सांसदो का निलंबन बदले की भावना से उठाया गया कदम...कांग्रेस नेता अधीर रंजन चौधरी ने सरकार पर लगाया आरोप.
सांसदो का निलंबन बदले की भावना से उठाया गया कदम...कांग्रेस नेता अधीर रंजन चौधरी ने सरकार पर लगाया आरोप.
Posted by : achhiduniya
05 March 2020
कांग्रेस ने अपने सात लोकसभा सदस्यों के मौजूदा
संसद सत्र की शेष अवधि से निलंबित किए जाने को बदले की भावना से उठाया गया कदम
करार दिया और दावा किया कि यह फैसला लोकसभा अध्यक्ष का नहीं, बल्कि सरकार का है। लोकसभा में कांग्रेस के नेता अधीर रंजन
चौधरी ने यह भी कहा कि सरकार के इस तानाशाही' वाले
निर्णय से पार्टी के सदस्य झुकने वाले नहीं हैं और वे दिल्ली हिंसा पर तत्काल
चर्चा की मांग उठाते रहेंगे। चौधरी ने संसद परिसर में संवाददाताओं से कहा, आज जो हुआ है वो संसदीय लोकतंत्र के लिए शर्मिंदगी की दास्तान
है। हम दो मार्च से मांग करते आ रहे हैं कि दिल्ली हिंसा पर चर्चा शुरू कराई जाए।
हिंसा से देश की छवि धूमिल हो रही है, लोगों
की जान जा रही है और मजहबी दरार बढ़ती जा रही है। इसलिए हम देश की खातिर चर्चा
चाहते हैं।
