- Back to Home »
- Crime / Sex »
- क्राइम ब्रांच की गिरफ्त में आया आईबी अधिकारी की हत्या का भगोड़ा अपराधी आप पार्टी से निष्कासित पार्षद ताहिर हुसैन...
क्राइम ब्रांच की गिरफ्त में आया आईबी अधिकारी की हत्या का भगोड़ा अपराधी आप पार्टी से निष्कासित पार्षद ताहिर हुसैन...
Posted by : achhiduniya
05 March 2020
दिल्ली हिंसा के बाद से ताहिर की तलाश में जुटी SIT ने दिल्ली-एनसीआर और पश्चिमी उत्तर प्रदेश के 14 स्थानों पर उसकी तलाश में छापेमारी की थी। SIT सूत्रों की मानें तो ताहिर 2 मोबाइल
नंबरों का इस्तेमाल करता रहा। 24 तारीख को 12 बजे तक की कॉल डिटेल्स खंगाली गई, जिसके
मुताबिक ताहिर हुसैन 24 की रात 12 बजे के आस-पास तक चांद बाग के उसी घर में मौजूद था। वहीं जांच
मे यह बात भी सामने आई थी कि ताहिर ने 24 तारीख
को (हिंसा के दिन) दिनभर में करीब 150 कॉल किए
थे। जांच में जुटी पुलिस यह पता लगाने में जुटी है कि यह कॉल उसने किसको की थी।
मामले की जांच में जुटी क्राइम ब्रांच की SIT ने फरार
ताहिर हुसैन के फोन की कॉल डिटेल रिकॉर्ड (सीडीआर) निकाली है। उसकी 19 नंबरों पर ज्यादा बातचीत हुई है। इस आधार पर यह माना जा रहा है
कि जिन नंबरों पर उसकी ज्यादा बातचीत हुई है, वह उसके
करीबी नेटवर्क में हैं और उनकी भूमिका संदिग्ध हो सकती है। लिहाजा ये लोग पुलिस
जांच की राडार पर हैं। दिल्ली हिंसा में आईबी अधिकारी
की हत्या के मामले में फरार चल रहे आम आदमी पार्टी के पूर्व पार्षद ताहिर हुसैन
सरेंडर करने के लिए 5 मार्च को दिल्ली के राउज
एवेन्यू कोर्ट पहुंचा। यहां उन्हें क्राइम ब्रांच ने गिरफ्तार कर लिया। जज ने कहा कि
सरेंडर पर सुनवाई का अधिकार हमारा नहीं है और याचिका को खारिज कर दी।
मामले की जांच में जुटी क्राइम ब्रांच की
एसआईटी ने ताहिर के खिलाफ लुक आउट नोटिस जारी करने की तैयारी कर ली थी। इससे पहले
उसने सरेंडर करने का फैसला किया। उन्होंने खुद पर लगे सारे आरोपों को खारिज करते
हुए कहा है कि मुझे फंसाया जा रहा है। उपद्रवियों ने मेरे मकान का गलत इस्तेमाल
किया है। ताहिर ने कहा कि मैं किसी भी प्रकार की जांच के लिए तैयार हूं। बीजेपी ने
मुझे साजिश के तहत फंसाया है। मैंने अपने घर से डंडे से उपद्रवियों को भगाने की
कोशिश की थी। मैं नारको टेस्ट के लिए भी तैयार हूं। पुलिस ने मुझे खुद मेरे घर से
रेस्क्यू किया था।


