- Back to Home »
- National News »
- कोरोना वायरस के डर से शाहीन बाग धरने के प्रायोजक व प्रर्दशनकारी इसे जल्द से जल्द खत्म करने की तैयारी में...
कोरोना वायरस के डर से शाहीन बाग धरने के प्रायोजक व प्रर्दशनकारी इसे जल्द से जल्द खत्म करने की तैयारी में...
Posted by : achhiduniya
07 March 2020
दिल्ली में CAA के विरोध में पिछले साल 15 दिसंबर से बैठे लोगों को 83 दिन हो चुके है। शहीन बाग के इस प्रदर्शन से प्रेरित होकर देशभर में सीएए और एनआरसी विरोध प्रदर्शन हुए। इस बीच सरकार और प्रशासन ने भी प्रर्दशनकारियों को धरने से हटाने की तमाम कोशिश की लेकिन शाहीन बाग का धरना खत्म नहीं हुआ। यह मसला सुप्रीम कोर्ट तक पहुंचा लेकिन फिलहाल शाहीन बाग में धरना जारी है,लेकिन अब जिस तरह से देश में कोरोना वायरस अपने पैर पसार रहा है।
उसको देखते हुए शाहीन बाग के प्रर्दशनकारियों में भी डर सताने लगा है और वो अब कोरोना वायरस के बहाने प्रर्दशन खत्म करने की योजना बना रहे है। धरने के प्रायोजक अब इस बात पर विचार कर रहे है कि धरने को जल्द से जल्द खत्म कर दिया जाए। सरकार ने भी एडवायजरी जारी कर कहा है कि कोरोना वायरस के चलते लोग सावधानी बरते और भीड़ भाड़ वाली जगहों पर जाने से बचे। शाहीन बाग में आस-पास रहने वाले लोगों के अलावा बाहर से भी लोग आ रहे है।
लिहाजा कोरोना वायरस का खतरा यहां काफी ज्यादा बना हुआ है। इसी खतरे को देखते हुए अब ये बातें सामने आ रही है कि कोरोना वायरस के नाम पर धरने को खत्म कर लिया जाए।


