- Back to Home »
- Religion / Social »
- महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री उद्धव ठाकरे ने किया अयोध्या श्रीराम मंदिर निर्माण के लिए एक करोड़ रुपये देने का ऐलान..बीजेपी से अलग हुआ हूं, हिंदुत्व से नहीं..
महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री उद्धव ठाकरे ने किया अयोध्या श्रीराम मंदिर निर्माण के लिए एक करोड़ रुपये देने का ऐलान..बीजेपी से अलग हुआ हूं, हिंदुत्व से नहीं..
Posted by : achhiduniya
07 March 2020
महाराष्ट्र के
मुख्यमंत्री उद्धव ठाकरे अयोध्या पहुंचने पर कहा,मैं
यहां रामलला का आशीर्वाद लेने आया हूं। पिछले डेढ़ सालों में मेरा यह तीसरा दौरा
है। मैं यहां पूजा अर्चना भी करूंगा। उन्होंने
कहा कि मैं बीजेपी से अलग हुआ हूं, हिंदुत्व
से नहीं। बीजेपी का मतलब हिंदुत्व नहीं है। हिंदुत्व अलग है और बीजेपी अलग है। महाराष्ट्र
सरकार के 100 दिन पूरे होने के अवसर पर अयोध्या पहुंचे उद्धव
ठाकरे ने राम मंदिर
के लिए एक करोड़ रुपये देने का ऐलान किया। उन्होंने कहा कि राज्य सरकार नहीं, बल्कि हमारा ट्रस्ट राम
मंदिर निर्माण के लिए एक करोड़ रुपये की
राशि देगा। शिवसेना ने अपने मुखपत्र सामना' में कहा
उनकी विचारधारा में कोई बदलाव नहीं आया है। उन्होंने कहा कि भगवान राम और हिंदुत्व
किसी एक राजनीतिक दल की संपत्ति नहीं है। शिवसेना ने कहा कि राकांपा और कांग्रेस
वाली महा विकास अघाड़ी सरकार ने 100 दिन पूरे कर लिए हैं जो उन लोगों के लिए दुख
की बात है,जिन्होंने दावा किया
था कि यह नयी गठबंधन सरकार 100 घंटे से
ज्यादा नहीं चलेगी। संपादकीय में कहा गया है, 'जिनकी
सरकार 80 घंटे ही चल पाई वे दावा कर रहे थे कि ठाकरे सरकार 100 घंटे तक भी नहीं
चलेगी,लेकिन इस महा विकास अघाड़ी सरकार ने न केवल उन्नति की बल्कि
अपने प्रदर्शन से लोगों के मन में भरोसा भी कायम किया।'


