- Back to Home »
- State News »
- सार्वजनिक संपत्ति को नुकसान पहुंचाने वाले आरोपियों के नाम और पते सहित पहचान हुई सार्वजनिक लखनऊ में लगाए गए होर्डिंग...
सार्वजनिक संपत्ति को नुकसान पहुंचाने वाले आरोपियों के नाम और पते सहित पहचान हुई सार्वजनिक लखनऊ में लगाए गए होर्डिंग...
Posted by : achhiduniya
06 March 2020
उत्तर प्रदेश में दिसंबर के महीने में नागरिकता
संशोधन कानून {CAA} के विरोध हुई हिंसा पर सीएम योगी आदित्यनाथ ने
कहा, 'हम इस पर सख्ती से निपटेंगे। मैं खुद ही इसकी निगरानी कर रहा
हूं। जो भी हिंसा में शामिल हैं उनकी संपत्ति जब्त की जाएगी और कई चेहरों को
वीडियोग्राफी और सीसीटीवी में पहचान लिया गया है। हम उनकी संपत्ति जब्त करेंगे और
ऐसे लोगों से बदला लेंगे। नागरिकता कानून के विरोध के दौरान हिंसा और सार्वजनिक
संपत्ति को नुकसान पहुंचाने वाले आरोपियों की फोटो और उनके पते सहित कई होर्डिंग
लखनऊ के कई अहम जगहों पर लगवा दिए हैं। इस होर्डिंग में इन लोगों से सार्वजनिक
संपत्ति को नुकसान पहुंचाने पर पेनाल्टी भरने के लिए कहा गया है। बीते दिसंबर के महीने में लखनऊ में नागरिकता
कानून के विरोध में कई प्रदर्शन हुआ था।
इस दौरान हुई हिंसा में सार्वजनिक संपत्ति
को भी नुकसान पहुंचाया गया था। होर्डिंग में कहा गया है कि अगर ये लोग पेनाल्टी
नहीं देते हैं तो इनकी सपंत्ति जब्त कर ली जाएगी। हालांकि अभी तक यह साफ नहीं हो
पाया है कि जब इन लोगों को पहले ही व्यक्तिगत स्तर पर नोटिस दिया जा चुका है तो
ऐसा राज्य सरकार ने ऐसा होर्डिंग क्यों लगवाया है। जिन लोगों की होर्डिंग में
तस्वीरें लगी हैं उनमें एक्टिविस्ट और राजनीतिज्ञ सदफ जफर, वकील मोहम्मद शोएब, थियेटर
से जुड़े दीपक कबीर, पूर्व आईपीएस एसआर दारापुरी
शामिल हैं। ये सभी जमानत पर है कहा है कि सरकार की ओर से संपत्ति जब्त करने के
फरमान के खिलाफ कोर्ट में लड़ाई लड़ेंगे। सूत्रों का कहना है कि लखनऊ में इस तरह
के होर्डिंग लगाने का आदेश सीधे मुख्यमंत्री कार्यालय से आया है।

