- Back to Home »
- International News »
- चीन के राष्ट्रपति शी जिनपिंग कोरोना वायरस के प्रकोप का हाल जानने पहुंचे वायरस प्रभावित वुहान शहर....
चीन के राष्ट्रपति शी जिनपिंग कोरोना वायरस के प्रकोप का हाल जानने पहुंचे वायरस प्रभावित वुहान शहर....
Posted by : achhiduniya
11 March 2020
सरकारी समाचार एजेंसी शिन्हुआ की खबर के अनुसार
सत्तारूढ़ कम्युनिस्ट पार्टी ऑफ चाइना के महासचिव व चीनी राष्ट्रपति शी जिनपिंग इस महामारी की रोकथाम
के उपायों का निरीक्षण करने के लिए वुहान पहुंचे। शिन्हुआ की खबर के अनुसार अपनी
यात्रा के दौरान वह चिकित्सा कर्मचारियों, सैन्य
अधिकारियों एवं सैनिकों, पुलिस अधिकारियों, अधिकारियों और स्वयंसेवियों का आभार व्यक्त करेंगे जो इस
महामारी से निपटने के काम में लगे हुए हैं। जिनपिंग कोरोना वायरस का प्रकोप सामने
आने के बाद मंगलवार को अपनी पहली यात्रा पर वायरस प्रभावित वुहान शहर पहुंचे। चीनी
स्वास्थ्य प्राधिकरण ने मंगलवार को बताया कि पिछले 24 घंटे में कोरोना वायरस से 17
और लोगों की मौत हो गई जिससे इससे मरने वाले लोगों की संख्या बढ़कर 3,136 हो गई
है।
