- Back to Home »
- Discussion »
- दिल्ली दंगों पर लोकसभा में केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने दी सरकार द्वारा उठाए गए कदमो की जानकारी विपक्ष के हर सवाल का दिया जवाब...
दिल्ली दंगों पर लोकसभा में केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने दी सरकार द्वारा उठाए गए कदमो की जानकारी विपक्ष के हर सवाल का दिया जवाब...
Posted by : achhiduniya
11 March 2020
लोकसभा में केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने कहा,दंगे को लेकर सारी समीक्षा बैठकें मेरी अध्यक्षता में हुईं।
पूरे सदन के माध्यम से देश को कहना चाहता हूं, मैने ही अजित
डोवल को विनती की थी कि जाइए और पुलिस का मनोबल बढ़ाइए और मेरी ही विनती पर वे
वहां गए थे। मैं जाता तो पुलिस को परेशानी होती। गृह मंत्री शाह ने कहा 27 फरवरी
से लेकर अब तक 700 से ज्यादा एफआईआर दर्ज की गई हैं। 2600 से ज्यादा लोग हिरासत
में लिए गए हैं। 1100 से ज्यादा लोगों को आइडेंटिफाइ कर लिया गया है। नरेंद्र मोदी
सरकार किसी को भी नहीं बख्शेगी जिनका इस दंगे में रोल है। साइंटिफिक तरीके से सारी
जांच हो ही है ताकि किसी भी निर्दोष को
परेशानी न हो। दिल्ली की जनता में हजारों
की संख्या में वीडियो दिल्ली पुलिस को भेजे हैं और अंकित शर्मा के कातिल की
जानकारी उसी विडियो से बाहर आने जा रही है जिस वीडियो को किसी नागरिक ने भेजा है। उन्होंने कहा,कई सदस्यों ने
सवाल उठाया कि दिल्ली पुलिस क्या कर रही थी? विपक्ष का दायित्व है कि सदन के
अंदर सत्तापक्ष की कड़ी आलोचना करे। इस अधिकार से कोई आपत्ति नहीं। परंतु जब दंगों
की बात हो और पुलिस मैदान में जुटी हो,जहां दंगा हुआ वहां की
आबादी 20 लाख है, इसके लिए मैं पुलिस की प्रशंसा करना चाहता
हूं और शाबासी देना चाहता हूं। दंगे को पूरी दिल्ली में नहीं फैलने देने के लिए
पुलिस ने बहुत बड़ा काम किया है। दिल्ली में कुल 203 पुलिस थाने हैं जिनमें से 12
थानों में हिंसा हुई। केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने लोकसभा में दिल्ली दंगों पर हुई चर्चा का
जवाब देते हुए कहा कि दिल्ली दंगों में जिनकी भी भूमिका रही है उन्हें मोदी सरकार
नहीं बख्शेगी।

