Posted by : achhiduniya 05 March 2020


मेडिकल रेकॉर्ड्स टेक्नॉलजी या हेल्थ इन्फर्मेशन टेक्नॉलजी इन चीजों से संबंधित है। मेडिकल रेकॉर्ड साइंस की फील्ड में कई रोल्स में जॉब ऑफर की जाती है जैसे मेडिकल रेकॉर्ड टेक्निशन, मेडिकल रेकॉर्ड एग्जिक्युटिव, लैबरेटरी इक्विपमेंट टेक्निशन, मेडिकल रीसिप्शनिस्ट, मेडिकल कोडर, बिलिंग एंड कोडिंग टेक्निशन, हेल्थ इन्फर्मेशन टेक्निशन और मेडिकल ऑफिस मैनेजर। सभी रोल्स कुछ हद तक किसी व्यक्ति का मेडिकल रेकॉर्ड से संबंधित है। कुछ लोगों का काम किसी व्यक्ति के मेडिकल रेकॉर्ड को कोडिंग की भाषा में बदलना है। मेडिकल रेकॉर्ड साइंस किसी इंसान के मेडिकल रेकॉर्ड से जुड़ा है। 
इसमें आपकी बुनियादी जानकारी जैसे आपका नाम और जन्मतिथि, मेडिकल टेस्ट, इलाज, दवा और आपके स्वास्थ्य के बारे में डॉक्टर द्वारा की गई टिप्पणी का रेकॉर्ड होता है। इसमें सिर्फ आपके शारीरिक स्वास्थ्य का ही नहीं बल्कि मानसिक स्वास्थ्य का भी रेकॉर्ड रखा जाता है। स्वास्थ्य संबंधित अच्छे इन्फर्मेशन सिस्टम के रखरखाव के लिए मरीज के रेकॉर्ड, उससे संबंधित डेटा को संग्रह करना, सांख्यिकीय तकनीक का इस्तेमाल कर उसका विश्लेषण करना, मेडिको लीगल पहलू को समझना और स्वास्थ्य संबंधित संवैधानिक कानूनों की समझ होनी जरूरी है। कैसे बनाएं करियर:- आप मेडिकल रेकॉर्ड साइंस में बैचलर डिग्री ले सकते हैं या पोस्ट ग्रैजुएट डिप्लोमा कर सकते हैं। बैचलर डिग्री 3 साल की होगा जिसमें दाखिले के लिए 12वीं फिजिक्स, केमिस्ट्री और मैथमेटिक्स/
बायॉलजी के साथ पास होना जरूरी है। कुछ संस्थान और कॉलेज अपनी प्रवेश परीक्षा लेते हैं। कोर्स की फीस संस्थान के मुताबिक अलग-अलग होती है। वैसे एक औसत फीस 20,000 रुपये से लेकर 1.50 लाख रुपये तक होती है। पोस्टग्रैजुएट डिप्लोमा प्रोग्राम को पूरा करने की न्यूनतम अवधि 1 साल होती है और अधिकतम अवधि 2 साल होती है। भारत या विदेश में हेल्थकेयर या लाइफ साइंस इंडस्ट्री में काम कर रहे लोग यह शॉर्ट टर्म प्रोग्राम कर सकते हैं। लाइफ साइंस के ग्रैजुएट या साइंस में एमएससी करने वाले और जीव विज्ञान से ग्रैजुएशन कर रहे या करने वाले कैंडिडेट्स भी यह कोर्स कर सकते हैं। 
# जरूरी स्किल्स या कौशल:- स्वास्थ्य और सुरक्षा की प्रक्रियाओं से अवगत होना,संवाद कौशल, आत्मविश्वास, सतर्क और सजग, अनुशासनकहां मिलेगी जॉब:- आउटपेशेंट केयर सेंटर्स मल्टि फैकल्टी हॉस्पिटल्स, हेल्थ केयर सेंटर्स और क्लिनिक्स,गवर्नमेंट हॉस्पिटल्स, नर्सिंग होम मेडिकल राइटिंग डॉक्टर ऑफिस,मेडिकल कॉलेज/यूनिवर्सिटी, डायग्नोस्टिक सेंटर,मेडिकल इंश्योरेंस सेंटरइस फील्ड में सैलरी योग्यता, अनुभव और एरिया के मुताबिक सैलरी मिलती है। शुरुआती सैलरी 10 हजार रुपये से लेकर 40 
हजार रुपये तक है। मेडिकल रेकॉर्ड साइंस में कोर्स कराने वाले कॉलेज:- # अल्लुरी सीताराम राजू अकैडमी ऑफ मेडिकल साइंसेज। # एलुरु अपोलो इंस्टिट्यूट ऑफ हॉस्पिटल मैनेजमेंट एंड अलाइड साइंस, चेन्नई# क्रिस्चन इंस्टिट्यूट ऑफ हेल्थ साइंसेज एंड रिसर्च, नगालैंड # डॉ.एमजीआर मेडिकल यूनिवर्सिटी, चेन्नई।# जामिया हमदर्द यूनिवर्सिटी, दिल्ली# जवाहरलाल इंस्टिट्यूट ऑफ पोस्ट ग्रैजुएट मेडिकल एजुकेशन एंड रिसर्च, पुडुचेरी# एसआरएम यूनिवर्सिटी, चेन्नई।

Leave a Reply

Subscribe to Posts | Subscribe to Comments

Translate

Business Advertise T.B

Commercial Adv T.B.

Today's IMP News Headline’s {सुर्खियां }

@ ईरान-इजरायल युद्ध ने किसान-व्यापारियों को दे दी टेंशन, मुंबई के JNPT पोर्ट पर कंटेनरों की कतार।@ नीतीश के बेटे निशांत की पॉलिटिक्स में ग्रैंड एंट्री।@ ईरान में खामेनेई की हत्या पर सरकार की चुप्पी पर सोनिया गांधी ने उठाए सवाल, कहां- संसद में हो चर्चा।@ PM मोदी के नाम एक और वर्ल्ड रिकॉर्ड, 30 मिलियन सब्सक्राइबर्स के साथ बने डिजिटल दुनिया के बेताज बादशाह।@ खामेनेई की मौत पर जम्मू -कश्मीकर में पत्थ रबाजी, पुलिस की चेतावनी- कड़ी कार्रवाई होगी।@ बिना घूस भर्ती, उम्र सीमा में 5 साल की राहत, 7वां वेतन आयोग लागू,बंगाल में अमित शाह का बड़ा वादा।@ सेक्स क्राइम की जानकारी नहीं थी-एपस्टीन केस में बिल क्लिंटन से पूछताछ का वीडियो जारी, हिलेरी का फूटा गुस्सा।@ युवाओं को नशों के खतरे से बचाने के लिए पंजाब सरकार की लड़ाई लगातार जारी रहेगी- CM भगवंत मान।@ DTC बसों में पिंक कार्ड अनिवार्य करने पर सियासी घमासान, सौरभ भारद्वाज ने लगाए बीजेपी पर आरोप।@ ईरान के स्कूल में मारी गईं 165 बच्चियों के लिए JCB से खोदी गईं कब्रें।@ ईरान पर इजरायल-अमेरिका का हमला, पाकिस्तानियों पर टूटा कहर। @ भिंड में बुजुर्ग महिला से पुलिस ने की मारपीट! DIG ने चौकी प्रभारी को किया लाइन अटैच।@ नायब सिंह सरकार का बजट हरियाणा के लोगों के सपनों को तोड़ने वाला बजट- अनुराग ढांडा।@ खाड़ी देशों में फंसे युवाओं और विद्यार्थियों के परिवारों के साथ कंधे से कंधा मिलाकर खड़ी है पंजाब सरकार-सीएम भगवंत मान।

Social Adv C.B.

अन्य खबरों के लिए हमारे सहयोगी मीडिया संस्थान पर विजिट करें। https://aniltvnews.blogspot.com

Advertise Section C.B.

Important....Video

"भव्य रक्तदन शिबीर स्व श्री शिवरतन काबरा जी के जन्मविशेष पुण्यस्मरण पर स्टोन मर्चेंट एसोसिएशन द्वारा"

होनहार काबिल युवाओ के लिए {JOB Corner} नौकरी विभाग

जल्द ही नए रोजगार की संधि उपलब्ध होगी।

Business Adv M.B.

Common Advertise M.B.

Govt's green signal to CSR fund spending for 'Har Ghar Tiranga' campaign“दुनिया मे भारत की पहचान-आन-बान-शान-जान.....“तिरंगा” “गर्व करे भारतीय होने पर”

जीवन सवारें सुविचार

@ हम बहुत व्याकुल,गुस्सैल और आत्मकेंद्रित हो रहे हैं। दूसरों के प्रति सहयोग और जीवन के प्रति आस्था को मजबूत कीजिए। प्रेम,अनुराग और सहृदयता जीवन मूल्य हैं। इनको केवल शब्द समझने से बचना होगा। @जिस किसी चीज से जीवन में प्रेम छूटता जाता है, समय और स्नेह छूटता जाता है। वह बासी होती जाती है। हमारी जिंदगी में बासी होते रिश्ते इसकी गवाही दे रहे हैं। जिंदगी को प्रेम की धूप,थोड़ा इत्मिनान दीजिए।@ ऐसी आंखें जिनके सपने की सीमा सीमित होती है,वह अपने जीवन को विस्तार नहीं दे पातीं। अपने साथ थोड़ा दूसरों के लिए सोचना जिंदगी को सुकून,आनंद और सुख देता है।

Common Advertise B.B.

Common Advertise B.B

Flash Back Important News

Request Massage

मित्रो प्रणाम.....यदि आपके पास कोई लेख,प्रेरक कहानियॉ, सकारात्मक विचार,अद्भुत जानकारी या किसी व्यक्ति विशेष की खास उपलब्धि कि जानकारी है,जो आप हमसे और हमारे मित्रो के साथ सांझा करना चाहते हैं,तो क्रप्या उसे अपनी फोटो के साथ हिन्दी में हमे E-mail करें।हमारी Id:- achhiduniya@gmail.com जरूरत के मुताबिक उसमे कुछ परिवर्तन करने या सम्पूर्ण करने की जरूरत पड़ने पर त्रुटी मुक्त करके हम आपके नाम और फोटो के साथ हमारे अच्छी दुनिया न्यूज पोर्टल पर प्रकाशित करेंगे।

- Copyright © AchhiDuniya Online Electronic Media News Portal & E-Paper -KevoxTech- Powered by KevoxTech - Designed by AchhiDuniya -