- Back to Home »
- Religion / Social »
- अगर दिखे शव यात्रा तो जरूर करे यह काम खुलेंगे किस्मत के द्वार..
Posted by : achhiduniya
05 March 2020
श्रीमद् भागवत गीता में भगवान श्रीकृष्ण ने बताया
है कि इंसान का शरीर नश्वर है, अमर सिर्फ आत्मा है और जिसने
जन्म लिया है,
उसकी मृत्यु अवश्य होगी। ऐसे में अगर किसी की
शवयात्रा आपको दिख जाए तो आपको यह काम जरूर करने चाहिए। शव यात्रा दिखते ही राम
नाम का जाप करना जरुरी है। दरअसल श्रीरामचरित मानस के मुताबिक राम नाम के जाप से
शिवजी खुश हो जाते हैं
और शिवपुराण में बताया गया है कि मृत्यु के बाद आत्मा
परमात्मा यानी शिवजी में ही विलीन हो जाती है, इसी वजह
से ऐसा
करना चाहिए। हम समय अभाव के कारण किसी अनजाने व्यक्ति की अंतिम यात्रा में
शामिल नहीं हो पाते हैं तो जब भी हमे शवयात्रा दिखे तो हमें रुक जाना चाहिए। उस
दौरान पहले शवयात्रा को निकलने देना चाहिए और भगवान से मरे हुए व्यक्ति की आत्मा
को शांति देने के लिए प्रार्थना जरूर करनी चाहिए।
अगर कोई व्यक्ति किसी की अंतिम
यात्रा में शामिल होता है, शव को कंधा देता है तो उसके
पुण्य बढ़ जाते हैं और इस पुण्य के कारण उसके सभी पुराने पाप नष्ट हो जाते हैं। शवयात्रा दिखते ही मौन हो जाना चाहिए। उस समय अगर आप कार या बाइक पर हैं तो हॉर्न
न बजाए। इस काम को करने से मृत व्यक्ति के प्रति आदर और सम्मान की भावना दिखाई
देती है। शव यात्रा देखते ही अपने जाने अनजाने में किए हुए गुनाहो की माफी
जरूर
मांगे क्योकि उस वक्त मर्त व्यक्ति की आत्मा का परमात्मा से मिलाप होने की यात्रा
होती है जो शरीर के जलते ही पंच तत्व में विलीन होकर प्रभु चरणों मे पहुँच जाती
है।



