- Back to Home »
- Judiciaries »
- ED के बाद CBI ने कसा यस बैंक के पूर्व प्रोमोटर राणा कपूर पर शिकंजा, 5 हजार करोड़ रुपये के लेनदेन की भी होगी जांच..
ED के बाद CBI ने कसा यस बैंक के पूर्व प्रोमोटर राणा कपूर पर शिकंजा, 5 हजार करोड़ रुपये के लेनदेन की भी होगी जांच..
Posted by : achhiduniya
08 March 2020
ED
{
प्रवर्तन निदेशालय}ने यस बैंक के पूर्व प्रोमोटर राणा कपूर के मुंबई स्थित घर पर छापेमारी कर रही थी। रविवार सुबह राणा
कपूर को गिरफ्तार भी कर लिया गया है। प्राप्त जानकारी के अनुसार अब पूरे मामले को लेकर ED के जांच के दायरे में राणा कपूर की बेटियां राखी कपूर टंडन, रोशनी कपूर और राधा कपूर भी आ चुकी हैं। इन तीनों से भी ED पूछताछ कर रही है। DHFL ने राणा
कपूर की मालिकाना वाली कंपनी को लोन दिया। इस मामले की जांच से जुड़े ED के अधिकारियों ने बताया कि उनसे दिवान हाउसिंग फाइनेंस
कॉरपोरेशन (DHFL)
मामले में अप्रैल से जुलाई 2018 के बीच 600 करोड़
रुपये के लोन के बारे सवाल पूछे गए।
आरोप है कि DHFL ने इस दौरान डॉयट अर्बन वेंचर्स को यह लोन दिया था, जिसका मालिकाना हक राणा कपूर के परिवार के पास है। राणा कपूर की
बेटी राधा और रोशनी डॉयट अर्बन वेंचर्स की निदेशक हैं। सूत्रों ने जानकारी दी है
कि जब डीएचएफएल, यस बैंक को कर्ज चुकाने में फेल हुई, जब की डॉयल अर्बन वेंचर्स को 600
करोड़ रुपये दिए गए। इसके अलावा, प्रर्वतन निदेशालय 5,000 करोड़
रुपये के अन्य लेनदेन के बारे में भी जांच कर ही है।
राणा कपूर व उनके परिवार की मालिकाना वाली
कंपनियों के बीच तीन अन्य बड़े ट्रांजैक्शन किए गए हैं। ट्रांजैक्शन में शामिल
होने वाली कुछ कंपनियां DHFL के प्रोमोटर्स या निदेशक भी
चलाते थे। अप्रैल से जुलाई 2018 के बीच यस बैंक का ने DHFL को 3,700 करोड़ रुपये का कर्ज दिया था। यस बैंक ने RKW डेवलपर्स को भी 750 करोड़ रुपये का लोन दिया था।


