- Back to Home »
- Crime / Sex »
- फर्जी आईडी से फेसबुक व ट्विटर हैंडल के मार्फत सीएए के खिलाफ भड़काउ लिटरेचर डालने,दिल्ली में हुई हिंसा को भड़काने के आरोप में ISIS के दो संदिग्ध {पति-पत्नी} गिरफ्तार....
फर्जी आईडी से फेसबुक व ट्विटर हैंडल के मार्फत सीएए के खिलाफ भड़काउ लिटरेचर डालने,दिल्ली में हुई हिंसा को भड़काने के आरोप में ISIS के दो संदिग्ध {पति-पत्नी} गिरफ्तार....
Posted by : achhiduniya
08 March 2020
दिल्ली पुलिस के स्पेशल सेल ने आईएसआईएस के दो
संदिग्ध को गिरफ्तार किया है, जिनके नाम जहाँजेब सामी और
हिना बशीर हैं। इन दोनों को रविवार की सुबह जामिया नगर के ओखला विहार इलाके से
गिरफ्तार किया गया है। दोनों को अदालत ने
17 मार्च तक पुलिस की हिरासत में भेज दिया है। आरोप है कि ये दोनों ISIS {इस्लामिक स्टेट} के खुरासान
मॉड्यूल से ताल्लुक रखते हैं। इनके पास से
इस तरह का लिटरेचर बरामद किया गया है, जिसमें
भारत और भारत में रहने वाले कई समुदायों के खिलाफ हिंसा भड़काने जैसी बातें लिखी
गई है। स्पेशल सेल के डीसीपी पीएस कुशवाहा के अनुसार दोनों आरोपियों का लिंक आईएसआईएस खोरान्स प्रोविंस से है। दोनों
काफी पढ़े लिखे हैं और अगस्त 2019 से दिल्ली में रह रहे हैं।
इनके पास से
आपत्तिजनक लिटरेचर मिला है, जिसमें न केवल भारत बल्कि भारत
के अन्य समुदायों के विरोध में कई तरीके की बातें लिखी गई हैं। इन लोगों के पास से
सीएए के विरोध में भी काफी ज्यादा सामग्री बरामद की गई है और कहीं न कहीं ये लोग
अपने लिटरेचर के माध्यम से देश के लोगों को सीएए के खिलाफ भड़काने का काम कर रहे
थे। पुलिस के अनुसार दोनों पति पत्नी कई सोशल मीडिया साइट्स व प्लेटफार्म के माध्यम
से जहरीला लिटरेचर देशभर में फैला रहे थे। इन लोगों ने कई ग्रुप भी बनाए थे। इसके
अलावा फर्जी आईडी से फेसबुक व ट्विटर हैंडल बना रखे थे। जिस पर ये लोग जहर उगलने वाला लिटरेचर प्रसारित
करते थे। ये लोग एक ई-मैगज़ीन भी चला रहे थे। जिसका एडिशन फरवरी के आखिरी सप्ताह
में भी जारी किया गया था। उसमें कई तरीके का आपत्तिजनक साहित्य और फ़ोटो जारी की गई
थी, जिस से देश का आपसी सौहार्द बिगड़ने का माहौल बन सकता है।
पुलिस
के अनुसार इनके पास से लैपटॉप, 4 मोबाइल फोन व आपत्ति जनक
लिटरेचर आदि बरामद किया गया है। अभी हम इस लिटरेचर की जानकारी जुटा रहे हैं, फिलहाल यह भी पता लगाया जा रहा है कि इन लोगों के साथ और कितने
लोग शामिल रहे हैं। पुलिस के अनुसार जहांजेब और उसकी पत्नी हिना काफी पढ़े लिखे
हैं. जहांजेब ने सॉफ्टवेयर इंजीनियरिंग की है और हिना ने बीसीए। दोनों ही एमबीए भी
हैं। काफी अच्छी कंपनियों में नौकरी भी कर चुके हैं। दुबई समेत अन्य देशों में भी
होकर आ चुके हैं।


