- Back to Home »
- Lifestyle / GreatAchievers »
- रश्मि ठाकरे को दैनिक समाचार पत्र 'सामना' और 'दोपहर का सामना' की संपादक की जिम्मेदारी दी MH- CM उद्धव ठाकरे ने…
रश्मि ठाकरे को दैनिक समाचार पत्र 'सामना' और 'दोपहर का सामना' की संपादक की जिम्मेदारी दी MH- CM उद्धव ठाकरे ने…
Posted by : achhiduniya
01 March 2020
महाराष्ट्र के दैनिक समाचार पत्र सामना और दोपहर का सामना की संपादक की ज़िम्मेदारी महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री और शिवसेना प्रमुख उद्धव ठाकरे की पत्नी रश्मि ठाकरे पर होंगी। इन्हें शिवसेना का मुखपत्र भी माना जाता है। इसकी स्थापना दिवंगत बालासाहेब ठाकरे ने की थी। समूह प्रकाशक राजेंद्र एम. भागवत ने रविवार को रश्मि ठाकरे को संपादक बनाए जाने की घोषणा की।
राज्यसभा सांसद संजय राउत अभी भी समूह के
कार्यकारी संपादक बने रहेंगे और लेख लिखते रहेंगे। कई संस्करणों वाले मराठी सामना की
23 जनवरी 1983 को स्थापना हुई थी। तब बाल ठाकरे इसके संपादक थे। वहीं हिंदी दोपहर
का सामना को 23 फरवरी 1993 को लॉन्च किया गया था।

