- Back to Home »
- Politics »
- PB – CM ममता बनर्जी व TMC पर गरजे केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह...
Posted by : achhiduniya
01 March 2020
इस दौरान मुख्यमंत्री ममता बनर्जी और टीएमसी पर
जमकर निशाना साधा। शाह ने कहा कि बंगाल में जब हम प्रचार करने आए थे। हमें यात्रा
नहीं निकालवे दी। कार्यकर्ताओं पर लाठियां भाजी, 40 से
ज्यादा कार्यकर्ताओं की जान चली गई। मगर ममता दीदी ये सब करके आप हमें रोक नहीं पाई। उन्होंने कहा
कि जितना जुर्म करना है कर दो बंगाल की जनता अब आपको जान चुकी है। भाजपा एक अभियान
लेकर निकल रही है। #AarNoiAnnay (अब और
अन्याय नहीं)। ये बंगाल के अंदर तानाशाही ताकतों को परास्त करने की लड़ाई है।
लोगों को दबाने की विचारधारा,अत्याचार की,भ्रष्टाचार करने की, विचारधारा अपने राजकुमार को
वारिस बनाने की ये विचारधारा अब बंगाल में नहीं चलेगी। उन्होंने कहा कि ये जो यात्रा चली है, ये रुकने वाली नहीं है।
ये यात्रा जो 18 सीटों तक पहुंची
है, विधानसभा में दो तिहाई बहुमत के साथ भाजपा की सरकार
बनाकर समाप्त होने वाली है। ये यात्रा भाजपा के विकास की नहीं है, बल्कि ये यात्रा बंगाल के विकास की यात्रा है। ये यात्रा बंगाल के गरीब के
शोषण के खिलाफ संघर्ष की है ।ये यात्रा सिंडीकेट को समाप्त करने की यात्रा है। ये
यात्रा टोलबाजी समाप्त करने की यात्रा है। ये यात्रा धुसपैठ समाप्त करने की है। ये
यात्रा करोड़ों शरणार्थियों को नागरिकता देकर सम्मान देने की है। गृहमंत्री ने कहा, 'जब हम
बंगाल में चुनाव के मैदान में थे तो ममता दीदी कहती थीं जमानत बचा लेना। ममता जी
ये आंकड़े देख लीजिए, अब आने वाले विधानसभा चुनाव
में भी पूर्ण बहुमत के साथ भाजपा की सरकार बंगाल में बनने वाली है।


