- Back to Home »
- National News »
- YES बैंक के नाम पर जमा करवाए अब देने के समय NO का ठेंगा दिखा रहे.... विपक्ष{ राहुल-अखिलेश-ओवैसी} हुआ केंद्र सरकार पर आक्रमक
YES बैंक के नाम पर जमा करवाए अब देने के समय NO का ठेंगा दिखा रहे.... विपक्ष{ राहुल-अखिलेश-ओवैसी} हुआ केंद्र सरकार पर आक्रमक
Posted by : achhiduniya
06 March 2020
केंद्र सरकार पर निशाना साधते हुए सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव ने यस बैंक की मौजूदा हालत को देखते केंद्र की जन धन योजना और फिर नोटबंदी पर सवाल खड़े किए। उन्होंने ट्वीट किया, Chronology समझिए: पहले गरीबों का खाता खुलवाया गया, फिर उनका पैसा जमा करवाया गया, नोटबंदी में सबका पैसा बैंक पहुँचाया गया फिर वहां से निकालकर अमीर दोस्तों के साथ बाँटकर खाया गया फिर उन्हें फुर्र करवाया गया और जब लोग अपना पैसा निकालने बैंक गए, तो YES की जगह NO का ठेंगा दिखाया गया। कांग्रेस सांसद राहुल गांधी ने ट्वीट में भाजपा सरकार पर हमला करते हुए कहा, नो यस बैंक नरेंद्र मोदी और उनके
आइडियाज ने भारतीय अर्थव्यवस्था को बर्बाद कर दिया है। मनमोहन
सिंह सरकार में वित्त मंत्री रहे पी चिदंबरम ने ट्वीट कर कहा,भाजपा 6 साल से सत्ता में है, वित्तीय
संस्थानों को नियंत्रित और विनियमित करने की उनकी क्षमता उजागर होती जा रही है। पहले
पीएमसी बैंक,
अब यस बैंक. क्या सरकार बिल्कुल भी चिंतित है? क्या वो अपनी जिम्मेदारी से बच सकता है? क्या लाइन में कोई तीसरा बैंक है? AIMIM चीफ असदु्द्दीन ओवैसी ने कहा कि
जैसे पहले आईएलएफएस और दीवान जैसी गैर बैंक कंपनियां बिखरती अर्थव्यवस्था के बोझ
का शिकार हुईं, फिर महाराष्ट्र जैसे अमीर राज्य में एक
कोऑपरेटिव बैंक, पीएमसी बैंक फेल हो गई।

