- Back to Home »
- Crime / Sex »
- अभिनेत्री व भाजपा नेत्री जयाप्रदा के खिलाफ जारी हुआ गैर जमानती वारंट....
Posted by : achhiduniya
07 March 2020
पिछले साल हुए लोकसभा चुनाव के दौरान चुनावी रैलियों
में बयानबाजी के चलते कई बार समाजवादी पार्टी के नेता आजम खान और जयाप्रदा के बीच
तीखी नोक झोंक हुई थी।
लोकसभा चुनाव के दौरान ही आजम खान ने जया प्रदा पर जमकर निशाना साधा था। उस दौरान
सांसद आजम खान ने अपनी प्रतिद्वंद्वी भाजपा नेत्री
जया प्रदा की तरफ आपत्तिजनक इशारा करते हुए कहा था कि
अश्लीलता को सम्मान देने वाला समाज कभी आगे नहीं बढ़ सकता। जयाप्रदा के खिलाफ
रामपुर की एक अदालत ने 2019 के
आदर्श आचार संहिता के उल्लंघन मामले में गैर जमानती
वारंट जारी किया है। इसकी अगली सुनवाई 20 अप्रैल को है। सुनवाई के दौरान जयाप्रदा
गैर हाजिर रहने पर कोर्ट ने वारंट जारी किया। लोकसभा चुनाव में रामपुर संसदीय सीट
से बीजेपी की प्रत्याशी जयाप्रदा थीं। उसी दौरान उन पर आदर्श आचार संहिता का केस
दर्ज हुआ था। लोकसभा चुनाव में बीजेपी की प्रत्याशी जयाप्रदा
को पराजित करने वाले आजम खान ने चुनाव के दौरान भी अपनी प्रतिद्वंद्वी पर अभद्र
टिप्पणी की थी। इसकी वजह से चुनाव आयोग ने उनके चुनाव प्रचार करने पर 72 घंटे के
लिए रोक लगा दी थी।

