- Back to Home »
- Discussion »
- चीनी घुसपैठ मुद्दा, मोदी सरकार द्वारा फैलाया जा रहा भ्रमजाल न देश सेवा हो सकता है न ही राष्ट्रभक्ति..कांग्रेस प्रवक्ता रणदीप सुरजेवाला ने पुछे पाँच सवाल..?
चीनी घुसपैठ मुद्दा, मोदी सरकार द्वारा फैलाया जा रहा भ्रमजाल न देश सेवा हो सकता है न ही राष्ट्रभक्ति..कांग्रेस प्रवक्ता रणदीप सुरजेवाला ने पुछे पाँच सवाल..?
Posted by : achhiduniya
19 July 2020
कांग्रेस प्रवक्ता रणदीप सुरजेवाला ने अपने आधिकारिक ट्विटर अकाउंट द्वारा सरकार से पांच सवाल पूछे हैं। सुरजेवाला ने लिखा है कि भारत की सरजमीं पर चीनी कब्जे का दुस्साहस लगातार बना है। चीन डेपसाँग प्लेंस व पैंगोंग त्सो लेक इलाके में न केवल जबरन कब्जा बनाए है,बल्कि चीन के अतिरिक्त सैन्य निर्माण से साफ तौर से खतरे का आभास है। मोदी सरकार द्वारा फैलाया जा रहा भ्रमजाल न देश सेवा हो सकता,न ही राष्ट्रभक्ति। सुरजेवाला ने सरकार ने सवाल पूछे हैं:-1. देश के लगभग हर समाचार पत्र, आर्मी जनरल व सैटेलाइट तस्वीरे व अब रक्षा मंत्री के बयान द्वारा मोदी जी के हमारी सीमा में घुसपैठ न होने के दावे को क्यों
झुठलाया जा रहा है? क्या पीएम ने सर्वदलीय बैठक को
चीनी घुसपैठ के बारे में सही तथ्य नहीं बताए? 2. देश
के रक्षा मंत्री के इस बयान का क्या मतलब है कि चीन से बातचीत के द्वारा हल की कोई
गारंटी नहीं है? क्या चीनी कब्जे को स्वीकार करते हुए मोदी सरकार
ने यह मान लिया है कि वो इसका हल नहीं निकाल सकते? 3. क्या
चीन अब भी डेपसाँग सेक्टर व दौलत बेग ओल्डी सेक्टर में निर्माण कर रहा है? भारत की सीमा में हो रहे इस चीनी निर्माण के बारे हमारी सरजमीं
की रक्षा हेतु मोदी सरकार क्या कदम उठा
रही है? 4. क्या
चीन ने अभी भी फिंगर 4 से फिंगर 8 के पैंगोंग त्सो लेक इलाके में कब्जा बना रखा है? चीनी सेना का यह कब्जा छुड़वाने बारे मोदी सरकार की क्या रणनीति
है? 5. मई, 2020 से पहले की यथास्थिति
बनाने बारे व चीन को भारतीय सीमा से पीछे धकेलने बारे कितना समय और लगेगा व सरकार
की इस बारे में नीति तथा रास्ता क्या है? पूर्वी
लद्दाख में वास्तविक नियंत्रण रेखा पर भारत और चीन के बीच
जारी तनातनी के बीच विपक्षी पार्टी कांग्रेस ने सीमा पर चीन की स्थिति को लेकर कई बड़े दावे किये हैं।