- Back to Home »
- Technology / Automotive »
- नागपुर के मिहान में रफाल के कंपोनेंट बनाने की तैयारी शुरू...
Posted by : achhiduniya
30 July 2020
नागपुर के मिहान स्थित मल्टी-मॉडल इंटरनेशनल
कार्गो हब एडं एयरपोर्ट एट ने डसॉल्ट रिलायंस एयरोस्पेस लिमिटेड (डीआरएएल) में
बड़े पैमाने पर रफाल के कंपोनेंट बनाए शुरू हो चुके हैं। इंजन डोर को कंपनी द्वारा
पिछले दिनों लखनऊ में हुए डिफेंस एक्सपो में प्रदर्शनी में लगाया जा चुका है,वहीं फ्रंट फ्यूल टैंक बनाने को लेकर भी काम चल रहा है।
नागपुर डीआरएएल में रफाल के अलावा फॉल्कन 2000 के कंपोनेंट भी बनाए जा रहे हैं।
उल्लेखनीय है कि रफाल की पहली खेप में 5 रफाल भारत आ चुके हैं। भविष्य में यहीं 

पर
पूरी तरह रफाल बनाए जाएंगे। लॉकडाउन के कारण मिहान सेज के डीआरएएल में काम बंद हो
गया था। सरकार के निर्देशों को ध्यान में रखकर हाल ही में 25 से 30% स्टाफ के साथ
काम शुरू होने की जानकारी प्रशासन ने दी है। डसॉल्ट दुनिया भर में लड़ाकू विमान
बेचता है। नागपुर में बनने वाले कंपोनेंट का इस्तेमाल दुनिया भर में बेचे जाने
वाले लड़ाकू विमानों में किया जाएगा। विशेष
बात यह है कि दूसरे चरण में लड़ाकू विमान रफाल उड़ान भरकर नागपुर पहुंचेंगे। उसके बाद उनमें अन्य अतिरिक्त चीजों को असेंबल किया जाएगा और तीसरे चरण में लड़ाकू विमान रफाल पूरी तरह यहीं बनाए जाएंगे। उल्लेखनीय है कि नागपुर डीआरएएल में फाल्कन 2000 के कंपोनेंट बनाने का काम भी चल रहा है।