- Back to Home »
- Health / Kitchen »
- कांग्रेस की अंतरिम अध्यक्ष सोनिया गांधी गंगाराम अस्पताल में भर्ती..
बीते दिनो कांग्रेस की अंतरिम अध्यक्ष सोनिया गांधी विदेश में इलाज करवा चुकी हैं। साल 2017 में
उन्होंने अमेरिका में रहकर इलाज करवाया था। 73 वर्षीय सोनिया गांधी बीते सालों में
स्वास्थ्य संबंधी समस्याओं से घिरी रही हैं। यही कारण है कि बीच में उनकी राजनीतिक सक्रियता
में भी कमी आई थी। राहुल गांधी के अध्यक्ष
पद से इस्तीफा देने के बाद उन्हें एक बार फिर कांग्रेस का अध्यक्ष बनाया गया।
राहुल से पहले वो लंबे समय तक कांग्रेस अध्यक्ष रही हैं। सोनिया गांधी गुरुवार को
दिल्ली के सर गंगाराम अस्पताल में भर्ती हुईं जहां उनकी सेहत की नियमित जांच की
जाएगी। अस्पताल के अधिकारियों ने बताया कि कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी को
शाम करीब 7 बजे नियमित जांच के लिए भर्ती कराया गया। उन्होंने कहा, सोनिया की हालत स्थिर है। अस्पताल की तरफ से जारी हेल्थ बुलेटिन में अस्पताल बोर्ड के चेयरमैन डॉक्टर डी.एस.राना के हवाले से बताया गया कि सोनिया गांधी को शाम 7 बजे भर्ती किया गया और उनकी हालत स्थिर है। सोनिया ने सोमवार सुबह पार्टी के राज्यसभा सदस्यों के साथ वीडियो कांफ्रेंस के साथ बैठक की थी।