- Back to Home »
- Politics »
- पिछले 3 महीनों में 3 पत्रकारों की हत्या,11 पत्रकारों पर खबर लिखने के चलते FIR क्यू....? यूपी की योगी सरकार से प्रियंका गांधी का सवाल..
पिछले 3 महीनों में 3 पत्रकारों की हत्या,11 पत्रकारों पर खबर लिखने के चलते FIR क्यू....? यूपी की योगी सरकार से प्रियंका गांधी का सवाल..
कांग्रेस महासचिव ने प्रियंका गांधी मंगलवार को यूपी में पत्रकारों की हत्या और उत्पीड़न पर ट्वीट करते हुए लिखा है कि 19 जून- श्री शुभममणि त्रिपाठी की हत्या, 20 जुलाई -श्री विक्रम जोशी की हत्या, 24 अगस्त- श्री रतन सिंह की हत्या, बलिया। पिछले 3 महीनों में 3 पत्रकारों की हत्या। 11 पत्रकारों पर खबर लिखने के चलते FIR यूपी सरकार का पत्रकारों की सुरक्षा और स्वतंत्रता को लेकर ये रवैया निंदनीय है। गौरतलब है कि बलिया में एक न्यूज चैनल के पत्रकार रतन सिंह की गोली मारकर हत्या कर दी गई। मामले में मुख्यमंत्री
योगी आदित्यनाथ ने आरोपियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई के निर्देश दिए हैं। साथ ही मुख्यमंत्री ने मृतक रतन सिंह के परिजनों को 10 लाख रुपए मुआवजे का ऐलान भी किया है। अपर मुख्य सचिव गृह अवनीश अवस्थी ने मंगलवार को एक बयान जारी कर कहा कि मुख्यमंत्री ने बलिया के पत्रकार रतन सिंह की हत्या पर गहरा शोक व्यक्त किया है साथ ही शोक संतप्त परिवार के लिए 10 लाख रुपए आर्थिक मदद का भी ऐलान किया है। मुख्यमंत्री ने आरोपियो के
खिलाफ सख्त से सख्त कार्रवाई के लिए पुलिस को निर्देश भी दिए हैं। उधर, कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी के सवालों का जवाब देते हुए यूपी पुलिस ने अपने ट्विटर हैंडिल पर लिखा,उत्तर प्रदेश में रविवार एवं सोमवार को उल्लिखित घटनाओं के संदर्भ में #UPPolice की कार्यवाही एवं घटना के कारणों को भी जानना जरूरी है। यह भी ध्यान रखना आवश्यक है कि उत्तर प्रदेश जनसंख्या के दृष्टिकोण से देश का सबसे बड़ा राज्य है एवं यहां लगभग 24 करोड़ की आबादी निवास करती है।


