Posted by : achhiduniya 25 August 2020

बीते 2018 में कथित बैंक धोखाधड़ी का मामला सामने आने के बाद अमी मोदी ने देश छोड़ दिया था। पंजाब नेशनल बैंक में 13,000 करोड़ रुपए से ज्यादा के घोटाले के आरोपी नीरव मोदी की पत्नी अमी मोदी के खिलाफ इंटरपोल ने अरेस्ट वॉरेंट जारी किया है। ED ने अमी मोदी पर उनके रिश्तेदार मेहुल चोकसी और अन्य लोगों के अलावा उनके पति नीरव मोदी के साथ मिलकर साजिश रचने और मनी लॉन्ड्रिंग के आरोप लगाए हैं। नीरव मोदी (49), मार्च 2019 में लंदन में गिरफ्तार होने के बाद वर्तमान में ब्रिटेन की जेल में बंद है। नीरव मोदी को इस साल की शुरुआत में मुंबई की एक अदालत ने भगोड़ा आर्थिक अपराधी घोषित किया था और अदालत ने उसकी 

संपत्ति को जब्त करने का भी आदेश दिया था। ED अब तक उसकी 329 करोड़ रुपए की संपत्ति को जब्त कर चुका है।  मनी लॉन्ड्रिंग के मामले में प्रवर्तन निदेशालय {ED} के अनुरोध पर यह रेड नोटिस जारी किया गया है। इस तरह का नोटिस जारी किए जाने के बाद अब इंटरपोल के 192 मेंबर देशों में दिखाई देने पर अमी मोदी को गिरफ्तार या हिरासत में लिया जा सकता है। गिरफ्तारी के बाद उसके खिलाफ प्रत्यर्पण या डिपोर्टेशन की कार्यवाही भी शुरू की जा सकती है।  बता दें कि इसी तरह के इंटरपोल नोटिस नीरव मोदी के छोटे भाई नेहाल मोदी और बहन पूर्वा मोदी के 

खिलाफ भी जारी किए जा चुके हैं। मालूम हो कि मुंबई में PNB की ब्रैडी हाउस ब्रांच में नीरव मोदी और उसके रिश्तेदारों ने मिलकर 13,000 करोड़ से ज्यादा के घोटाले को अंजाम दिया था। इसके बाद नीरव मोदी समेत घोटाले में लिप्त अन्य रिश्तेदार देश छोड़कर चले गए थे। बैंक अधिकारियों की मिलीभगत से फर्जी लेटर ऑफ अंडरटेकिंग्स के जरिए कई सालों तक लोन लेकर इस धोखाधड़ी को अंजाम दिया गया था। जनवरी 2018 में घोटाले का खुलासा हुआ था।

Leave a Reply

Subscribe to Posts | Subscribe to Comments

Translate

Business Advertise T.B

Commercial Adv T.B.

Today's IMP News Headline’s {सुर्खियां }

@ बांग्लादेश में चरम पर तनाव, हिंसा करने वालों को गोली मारने का आदेश। @ बागेश्वर धाम पदयात्रा का वृंदावन में समापन, ब्रज में भक्तों की भीड़ ।@ मैनपुरी:-अस्पताल में जोड़ दीं गलत नसें, हाथ काटकर बचाई मरीज की जान।@ जालौन में दूल्हे की भाभी ने दो बेटियों संग किया आत्मदाह, तीनों की मौत।@ प्रदूषण की गिरफ्त में दिल्ली-NCR, AQI लगातार 400 के पार।@ मुंबई में गैस पाइपलाइन को पहुंचा नुकसान, कई इलाकों में CNG पंप बंद।@ दिल्ली के तापमान में गिरावट UP, छत्तीसगढ़ और झारखंड में चलेगी शीतलहर।@ डॉ.शाहीन के करीबियों की लोकेशन हुई ट्रेस, तलाश में जुटी UP ATS।@ मैहर में माहौल बिगाड़ने की कोशिश! बदमाशों ने तोड़ी मंदिर की मूर्तियां।@ सिरोही में NCB का बड़ा एक्शन,मेफेड्रोन बनाने की फैक्ट्री पर छापा।@ जोधपुरः-ट्रेलर ने मारी टैंपो को टक्कर, 5 की मौत;दर्शन को जा रहे थे सभी।@ 4 मौसियों ने मिलकर भांजे की दे दी बलि,रूह कंपा देगी जोधपुर ये कहानी।@ महुआ की बढ़ेगी मुसीबत! लोकपाल का CBI को चार्जशीट दाखिल करने का निर्देश।@ SC से CAB को राहत, विज्ञापन टैक्स विवाद में KMC की याचिका खारिज।@ कोलकाता की इजरा स्ट्रीट में लगी आग,दुकान से बिल्डिंग भी चपेट में आई।@ रांची में 3 पुलिसकर्मियों की मौत,बेकाबू होकर धुर्वा डैम में गिरी कार।@ सिंगर बनीं सीएम हेमंत सोरेन की पत्नी, गाया शाहरुख की फिल्म का ये गाना।@ वैशाली के हॉस्टल में 7 साल के बच्चे की हत्या, ग्रामीणों का फूटा गुस्सा।@ 10 हजार में बिहार सरकार मिलती है, सहनी ने हार के बाद NDA पर कसा तंज।@ मुरादाबाद में 600 करोड़ के टैक्स चोरी का खुलासा, IG करेंगे जांच।@ NEET PG काउंसलिंग 2025 का नया शेड्यूल जारी।@ मसूद ने खुद को बताया मस्क से ज्यादा अमीर, कहा- जिहाद के लिए बहुत पैसे।@ Delhi एम्स में पेशेंट केयर भत्ता मामले में सुप्रीम कोर्ट ने मांगा जवाब।

होनहार काबिल युवाओ के लिए {JOB Corner} नौकरी विभाग

जल्द ही नए रोजगार की संधि उपलब्ध होगी।

Social Adv C.B.

अन्य खबरों के लिए हमारे सहयोगी मीडिया संस्थान पर विजिट करें। https://aniltvnews.blogspot.com

Advertise Section C.B.

Govt's green signal to CSR fund spending for 'Har Ghar Tiranga' campaign“दुनिया मे भारत की पहचान-आन-बान-शान-जान.....“तिरंगा” “गर्व करे भारतीय होने पर”

Important....Video

" “भारत को जानों” भारत विकास परिषद का बच्चों को संस्कृति संस्कार से जोड़ने का सरहनीय प्रयास""बिना वारंट फर्जी पुलिस वालों द्वारा वकील की दुकान जमींदोज" "MUSHROOM FARMING कम लागत में लाखों की कमाई" नागपुर जरीपटका भगवान श्री झूलेलाल के अपमान पर सिंधियों का जाहीर निषेध""श्री कलगीधर सत्संग मंडल द्वारा श्री गुरु नानक देव जी के प्रकाश पर्व पर निकली भव्य शोभा यात्रा"

Business Adv M.B.

Common Advertise M.B.

जीवन सवारें सुविचार

@ हम बहुत व्याकुल,गुस्सैल और आत्मकेंद्रित हो रहे हैं। दूसरों के प्रति सहयोग और जीवन के प्रति आस्था को मजबूत कीजिए। प्रेम,अनुराग और सहृदयता जीवन मूल्य हैं। इनको केवल शब्द समझने से बचना होगा। @जिस किसी चीज से जीवन में प्रेम छूटता जाता है, समय और स्नेह छूटता जाता है। वह बासी होती जाती है। हमारी जिंदगी में बासी होते रिश्ते इसकी गवाही दे रहे हैं। जिंदगी को प्रेम की धूप,थोड़ा इत्मिनान दीजिए।@ ऐसी आंखें जिनके सपने की सीमा सीमित होती है,वह अपने जीवन को विस्तार नहीं दे पातीं। अपने साथ थोड़ा दूसरों के लिए सोचना जिंदगी को सुकून,आनंद और सुख देता है।

Common Advertise B.B.

Common Advertise B.B

Flash Back Important News

Request Massage

मित्रो प्रणाम.....यदि आपके पास कोई लेख,प्रेरक कहानियॉ, सकारात्मक विचार,अद्भुत जानकारी या किसी व्यक्ति विशेष की खास उपलब्धि कि जानकारी है,जो आप हमसे और हमारे मित्रो के साथ सांझा करना चाहते हैं,तो क्रप्या उसे अपनी फोटो के साथ हिन्दी में हमे E-mail करें।हमारी Id:- achhiduniya@gmail.com जरूरत के मुताबिक उसमे कुछ परिवर्तन करने या सम्पूर्ण करने की जरूरत पड़ने पर त्रुटी मुक्त करके हम आपके नाम और फोटो के साथ हमारे अच्छी दुनिया न्यूज पोर्टल पर प्रकाशित करेंगे।

- Copyright © AchhiDuniya Online Electronic Media News Portal & E-Paper -KevoxTech- Powered by KevoxTech - Designed by AchhiDuniya -