- Back to Home »
- Tours / Travels »
- शराब और कबाब का मजा ले सकेंगे हवाई यात्रा करने वाले....
Posted by : achhiduniya
28 August 2020
कोरोना महामारी की वजह से लॉकडाउन के दौरान हवाई यात्राओं पर रोक थी। दोबारा जब सेवाएं शुरू हुईं तो कई प्रतिबंध लगाए गए। सरकार ने हवाई यात्राओं के Standard Operating Procedure (SOP) में बदलाव किए नए SOP में घरेलू एयरलाइंस अब यात्रा के दौरान अपने यात्रियों को प्री-पैक्ड फूड, ड्र्रिंक्स दे पाएंगी। अंतरराष्ट्रीय उड़ानों के यात्री अब शराब और हॉट मील्स का मजा ले सकेंगे। घरेलू और अंतरराष्ट्रीय उड़ानों के लिए अलग-अलग SOP जारी किया गया है। अब तक यात्रियों के लिए 'मील सर्विसेज' नहीं थीं। पानी
की बोतलें या तो गैलरी एरिया में या फिर सीट के पास ही दी जाती थीं। यात्री फ्लाइट के अंदर कुछ भी नहीं खा सकते थे। नए SOP के बाद एयरलाइंस प्री-पैक्ड स्नैक्स/मील्स/ड्रिंक्स यात्रियों को परोसा जा सकेगा। खाने पीने चीजें सिर्फ डिस्पोजेबल प्लेट, कटलरी और ग्लास में दी जाएंगी, जिसे दोबारा इस्तेमाल नहीं कर सकते। क्रू मेंबर्स यात्रियों को खाना परोसेंगे तो उन्हें हर बार अपने दस्ताने बदलने होंगे। इस दौरान यात्री ऑन बोर्ड एंटरटेनमेंट का आनंद भी ले सकते हैं। सभी ईयर बड्स और हेडफोन को सैनेटाइज करना होगा। अंतरराष्ट्रीय उड़ानों के लिए नया SOP:- बोर्डिंग से पहले प्री-पैक्ड फूड नहीं दे सकते थे,