- Back to Home »
- Suggestion / Opinion »
- MH- CM उद्धव ठाकरे ने की मन की बात,विघ्नहर्ता के आगमन से कोरोना जाएगा,अयोध्या शिवनेरी किले से मिट्टी ले जाने से राम मंदिर निर्माण का रास्ता खूला,मैं महाराष्ट्र का मुख्यमंत्री बना...
MH- CM उद्धव ठाकरे ने की मन की बात,विघ्नहर्ता के आगमन से कोरोना जाएगा,अयोध्या शिवनेरी किले से मिट्टी ले जाने से राम मंदिर निर्माण का रास्ता खूला,मैं महाराष्ट्र का मुख्यमंत्री बना...
महाराष्ट्र मुख्यमंत्री उद्धव ठाकरे ने अलिबाग के जिला सरकारी अस्पताल में आरटीपीसीआर प्रयोगशाला और डोंबिवली जिमखाना में कोविड सेंटर का ऑनलाइन उद्घाटन किया। इस दौरान मुख्यमंत्री ने कहा कि शनिवार से गणेशोत्सव की शुरुआत हो रही है। साधारण रूप से आज तक अनुभव रहा है कि गणेशोत्सव के पहले के विघ्न गणेशजी के आगमन के बाद नष्ट हो जाते हैं। चाहे वह अपराध हो या फिर कुछ और। मुख्यमंत्री ने कहा कि मुझे विश्वास है कि हम जल्द से जल्द कोरोना संकट से बाहर निकलेंगे। मुख्यमंत्री उद्धव ठाकरे ने कहा कि प्रदेश में अब भगवा बड़ा होते जा रहा है। अब शिवसेना के साथ राकांपा व कांग्रेस भी आ गई है। इससे अब भगवा बड़ा होता जा
रहा है। मुख्यमंत्री ने कहा कि ग्राम पंचायतों का कार्यकाल खत्म हो रहा है। इन चुनावों में भगवा लहराएगा। महाविकास आघाड़ी चुनाव जीतेगी। शुक्रवार को मुख्यमंत्री ने पुणे के मंचर में छत्रपति शिवाजी महाराज की अश्वारूढ प्रतिमा का ऑनलाइन लोकार्पण किया। इस मौके पर राज्य के श्रम मंत्री दिलीप वलसे-पाटील मौजूद थे। मुख्यमंत्री ने कहा कि युद्ध के लिए तलवार की जरूरत होती है, लेकिन युद्ध जीतने की जिद की आवश्यकता होती है। शिवाजी महाराज की प्रतिमा जिद की
प्रेरणा देती है, फिलहाल कोरोना के खिलाफ युद्ध चल रहा है। इस युद्ध में तलवार की जरूरत नहीं है, बलकि मास्क पहनने और एक-दूसरे से दूरी बनाकर रहने की आवश्यकता है। मुख्यमंत्री ने कहा कि अयोध्या के राम जन्मभूमि का मुद्दा जब ठंडे बस्ते में चला गया था। तब मैं साल 2018 में पुणे के जुन्नर तहसील स्थित छत्रपति शिवाजी महाराज की जन्मस्थली शिवनेरी किले से मिट्टी लेकर अयोध्या में राम जन्मभूमि पर गया। कोई माने या ना माने साल भर में राम मंदिर निर्माण का रास्ता खुल गया। इसके साथ ही मैं महाराष्ट्र का मुख्यमंत्री बन गया। मुझे पर इस मिट्टी का आशीर्वाद है। इसलिए मैं संकट की परवाह नहीं करता हूं।


