- Back to Home »
- Crime / Sex »
- भारतीय वायुसेना स्टेशन को उड़ाने की धमकी जहां रखे है पांच राफेल विमान...
Posted by : achhiduniya
22 August 2020
हरियाणा का अंबाला एयर बेस धुलकोट, बलदेव नगर, गरनाला और पंजोखरा और राष्ट्रीय राजमार्ग 1-ए सहित गांवों से घिरा हुआ है। हरियाणा के अंबाला में अधिकारियों को भारतीय वायुसेना स्टेशन को उड़ाने का एक धमकी भरा पत्र मिला है। यहीं पर पांच राफेल विमानों की पहली खेप प्राप्त की गई थी। पुलिस ने शनिवार को यह जानकारी दी। पुलिस अधिकारी के अनुसार यह पत्र शुक्रवार को
मिला था, जिसके बाद अधिकारियों ने नजदीकी पुलिस स्टेशन में शिकायत दर्ज कराई। उन्होंने कहा कि एहतियात के तौर पर अंबाला स्टेशन पर सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए गए हैं। अधिकारीयो के अनुसार यह पत्र एक छलावा लगता है और कुछ बदमाशों की करतूत प्रतीत होता है।

