- Back to Home »
- Politics »
- सोनिया गांधी की मदद के लिए विशेष समिति गठित,23 नेताओ को साइड कर कांग्रेस वर्किंग कमेटी {CWC} में हुए बड़े बदलाव....
सोनिया गांधी की मदद के लिए विशेष समिति गठित,23 नेताओ को साइड कर कांग्रेस वर्किंग कमेटी {CWC} में हुए बड़े बदलाव....
Posted by : achhiduniya
11 September 2020
कांग्रेस की अंतरिम अध्यक्ष सोनिया गांधी ने संगठन में बड़ा बदलाव करते हुए गुलाम नबी आजाद,अंबिका सोनी,मोतीलाल वोरा और मल्लिकार्जुन खड़गे को महासचिव पद से हटा दिया है। कांग्रेस के बड़े फेरबदल में 23 नेताओं को दरकिनार कर दिया गया है। सोनिया गांधी ने पार्टी मामलों में अपनी मदद के लिए विशेष समिति गठित की जिसमें ए के एंटनी, अहमद पटेल और अंबिका सोनी, केसी वेणुगोपाल,मुकुल वासनिक और रणदीप सुरजेवाला शामिल होंगे। वहीं,आशा कुमारी की पंजाब से छुट्टी कर दी गई है। हरीश रावत
अब पंजाब कांग्रेस के प्रभारी महासचिव का पद संभालेंगे। पार्टी में रणदीप सिंह सुरजेवाला का कद बढ़ा गया है। सुरजेवाला को कर्नाटक प्रभारी की जिम्मेदारी भी सौंपी गई है। कांग्रेस कार्यसमिति में राहुल गांधी का कद अब भी ऊपर है। सोनिया गांधी और मनमोहन सिंह के बाद उनका तीसरा स्थान है। राहुल गांधी के चहेते मधुसूदन मिस्त्री का कद बढ़ा है। वहीं अरविंदर सिंह लवली का कद भी बढ़ा है। सोनिया गांधी ने पी चिदंबरम, जितेंद्र सिंह, तारिक अनवर और रणदीप
सुरजेवाला का सीडब्ल्यूसी का नियमित सदस्य बनाया है। केसी वेणुगोपाल को संगठन की जिम्मेदारी दी गई है। प्रियंका गांधी को यूपी का प्रभारी बनाया गया है। कांग्रेस महासचिवों में मुकुल वासनिक को मध्य प्रदेश की ओमान चांडी को आंध्र प्रदेश,तारीक अनवर को केरल और लक्षद्वीप,जितेंद्र सिंह को असम और अजय माकन को राजस्थान की जिम्मेदारी दी गई है। नए सीडब्ल्यूसी सदस्य के तौर पर दिग्विजय सिंह,राजीव शुक्ला,मनिकम टैगोर,प्रमोद तिवारी,जयराम रमेश, एचके पाटिल, सलमान खुर्शीद, पवन बंसल, दिनेश कुंदुरो, मनीष चतरथ और कुलजीत नागरा को शामिल किया गया है। अब कांग्रेस के सचिव प्रभारी प्रशासन पवन कुमार बंसल होंगे। मनकीम टैगोर को तेलंगाना का प्रभारी सचिव के तौर पर नियुक्त किया गया है।