- Back to Home »
- Agriculture / Nature »
- किसानों ने 25 सितंबर को हरियाणा बंद का किया ऐलान...नेशनल हाईवे-9 पर जाम..
केंद्र के अध्यादेश के खिलाफ नारेबाजी करते हुए किसानों ने सरकार को चेतावनी दी कि अगर अध्यादेश वापस नहीं लिया गया,तो आंदोलन और उग्र होगा। इसके अलावा किसानों ने 25 सितंबर को हरियाणा बंद रखने का भी ऐलान किया। साथ ही 27 सितंबर को दिल्ली में महत्वपूर्ण बैठक करने की भी घोषणा की गई। इस दिन किसान अध्यादेश के खिलाफ अहम फैसला लेंगे। इससे पहले भारतीय किसान यूनियन द्वारा आज शाहाबाद मारकंडा के दाऊ माजरा गांव के पास दोपहर 12 बजे से 3 बजे तक रोड जाम किया गया।
बड़ी संख्या में जुटे किसानों ने सड़क को जाम कर प्रदर्शन किया और सरकार के खिलाफ नारेबाजी की,हालांकि इस दौरान पुलिसबल भी तैनात रहा और किसी भी तरह की हिंसक घटना का समाचार नहीं है। फतेहाबाद में आज केंद्र सरकार के कृषि अध्यादेश के खिलाफ हजारों की संख्या में किसान सड़कों पर उतर आए। जहां तक नजर जा रही थी। जन सैलाब दिख रहा था। जिले भर से आए हजारों किसानों, आढ़तियों ने अनाजमंडी शेड के नीचे जमा होकर लघु सचिवालय की ओर कूच किया। किसान एवं