- Back to Home »
- Politics »
- महाराष्ट्र में हो सकता है सत्ता परिवर्तन…BJP प्रदेश अध्यक्ष चंद्रकांत पाटिल ने दिया इशारा...
Posted by : achhiduniya
29 September 2020
बीते शनिवार को शिवसेना नेता सांसद संजय राउत तथा महाराष्ट्र के पूर्व मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस के बीच शहर के एक होटल में मुलाकात हुई थी। हालांकि फडणवीस ने बाद में कहा था कि राउत के साथ हुई मुलाकात शिवसेना के मुखपत्र सामना के वास्ते लिए गए एक साक्षात्कार के संबंध में थी। राउत सामना के कार्यकारी संपादक भी हैं। दोनों नेताओं की मुलाकात के बाद महाराष्ट्र में सियासी
अटकलें तेज हो गई हैं। लोग सत्ता परिवर्तन की चर्चा करने लगे हैं। महाराष्ट्र बीजेपी चीफ से जब इसको लेकर सवाल किया गया तो उन्होंने कहा कि जब अलग-अलग पार्टी के दो बड़े नेता मिलते हैं तो राजनीतिक चर्चा होती है। अगर वे दो घंटे से अधिक समय तक बैठक करते हैं तो जाहिर सी बात है कि वे चाय-बिस्कुट की चर्चा नहीं करेंगे। हालांकि उन्होंने यह भी कहा कि बैठक में किसी तरह का फैसला नहीं हुआ। वहीं, शिवसेना सांसद संजय राउत ने कहा था कि मैं कुछ मुद्दों पर चर्चा करने के लिए देवेंद्र फडणवीस से मिला। वह पूर्व सीएम हैं और इसके अलावा, वह महाराष्ट्र में विपक्ष के नेता हैं और भाजपा के बिहार प्रभारी हैं। इस मुलाकात के बाद महाराष्ट्र के राजनीतिक गलियारों में अटकलों का बाजार गर्म हो गया था। जब अलग-अलग दलों के दो बड़े नेता मिलते हैं तो चाय-बिस्कुट की नहीं, राजनीति की बात होती है। यह कहना है महाराष्ट्र बीजेपी के अध्यक्ष चंद्रकांत पाटिल का। पाटिल का यह बयान पूर्व मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस और शिवसेना सांसद संजय राउत की हालिया मुलाकात को लेकर आया है।