- Back to Home »
- Discussion »
- महिला हेल्पलाइन नंबरो पर पीड़ित पुरुष मांग रहे मदद...
Posted by : achhiduniya
07 September 2020
देहरादून के महिला हेल्पलाइन के आंकड़े बताते हैं
कि बहुत से मामलों में महिलाएं उत्पीड़न में भी पुरुषों को टक्कर दे रही हैं। ऐसे
मामले अपवाद स्वरूप इक्का-दुक्का नहीं हैं बल्कि नियमित रूप से आते हैं। बीते ढाई
साल में महिला हेल्पलाइन में पुरुषों ने अपनी पत्नियों के ख़िलाफ़ 900 से ज़्यादा शिकायतें की हैं। वैसे तो महिला हेल्प लाइन में
केवल महिलाओं के प्रति हुए घरेलू हिंसा और अन्य अपराधों को लेकर शिकायतें दर्ज की
जाती हैं,लेकिन अब महिला हेल्पलाइन में ऐसे भी मामले आ रहे हैं जिसमें
पति अपनी पत्नी द्वारा उत्पीड़न की शिकायतें कर रहे हैं। ऐसा नहीं है कि महिलाओं
द्वारा पतियों का कथित उत्पीड़न ज़्यादा हो रहा है। बीते ढाई साल में देहरादून
महिला हेल्पलाइन में महिला उत्पीड़न की 3700
शिकायतें मिली हैं। महिला हेल्पलाइन की सीओ पल्लवी त्यागी बताती हैं कि महिला
हेल्पलाइन में आने वाली पुरुषों की ज़्यादातर शिकायतें शिकायतें पारिवारिक विवादों
के साथ पति-पत्नी के आपसी सामंजस्य न बनने को लेकर होती हैं। बहुत से मामले तो
महिला के सास-ससुर न बनने के कारण विवाद का रूप ले