- Back to Home »
- Agriculture / Nature »
- किसानों की आत्महत्या रोकने का मंत्री नितिन गडकरी ने बताया प्लान....
Posted by : achhiduniya
13 September 2020
पश्चिम विदर्भ विकास परिषद के पदाधिकारियों से
विडियो कांफ्रेंसिंग के माध्यम से संवाद साधते हुए केन्द्रीय मंत्री नितिन गडकरी ने कहा कि पश्चिम विदर्भ में 50 फीसदी
से अधिक सिंचन क्षेत्र जब तक नहीं होगा तब तक किसानों की आत्महत्या नहीं रुकेगी।
सिंचन क्षेत्र बढाने पर पश्चिम विदर्भ की तस्वीर बदल जाएगी व आत्महत्या भी थम
जाएगी। उन्होंने कहा कि विकास करते हुए उस क्षेत्र की कमी और क्षमता का अध्ययन होना जरूरी है। विकास में कृषि व उद्योग महत्वपूर्ण है।
कृषि व ग्रामीण क्षेत्र की जीडीपी अत्यंत कम है,जिसके
कारण रोजगार नहीं है और उत्पादन भी नहीं बढ़ रहा है। उन्होंने कहा कि वाटर, पावर, ट्रांसपोर्ट और कम्युनिकेशन ये
चार चीजें अत्यंत महत्वपूर्ण है। ऊर्जा है लेकिन पानी की कमी है। दूरसंचार के साधन
है। सिंचाई की दृष्टि से हम काफी पीछे हैं। गडकरी ने कहा कि महाराष्ट्र को सिंचाई
के लिए 40 हजार करोड़ दिया। 60 हजार करोड़ नदी जोड़ों प्रकल्प के लिए दिया। जब तक