Posted by : achhiduniya 02 September 2020

बीते दिनो गुलाम नबी आजाद और कपिल सिब्बल समेत कांग्रेस के 23 वरिष्ठ नेताओं ने पार्टी की अंतरिम अध्यक्ष सोनिया गांधी को पत्र लिखकर पूर्णकालिक अध्यक्ष और संगठनात्मक चुनाव की बात कही थी। इस पत्र लेकर कांग्रेस कार्यसमिति की बैठक में बवाल हुआ था। रिपब्लिकन पार्टी ऑफ इंडिया {RPI} अध्यक्ष तथा केंद्रीय सामाजिक न्याय और अधिकारिता राज्य मंत्री रामदास आठवले ने कांग्रेस के वरिष्ठ नेता गुलाम नबी आजाद और कपिल सिब्बल को भाजपा में शामिल होने का सुझाव दिया है। आठवले ने कहा कि कांग्रेस में अध्यक्ष पद को लेकर विवाद चल रहा है। कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी ने राज्यसभा में विपक्ष के नेता आजाद और पूर्व 

केंद्रीय मंत्री सिब्बल पर भाजपा के साथ मिलीभगत का आरोप लगाया है। यदि राहुल यह आरोप लगा रहे हैं तो आजाद और सिब्बल को कांग्रेस से इस्तीफा देकर भाजपा में शामिल हो जाना चाहिए। आठवले ने कहा कि आजाद और सिब्बल का कांग्रेस में अपमान हो रहा है। इसलिए उन्हें कांग्रेस छोड़कर भाजपा में आना चाहिए। हम उनका स्वागत करने के लिए तैयार हैं। आठवले ने कहा कि मेरी पार्टी RPI छोटा दल है। आजाद और सिब्बल को RPI में आने से कोई राजनीतिक फायदा नहीं मिलेगा। इसलिए मैं दोनों नेताओं को भाजपा में शामिल होने का निवेदन कर रहा हूं। आठवले ने कहा कि आजाद और सिब्बल ने कांग्रेस पार्टी को बड़ा करने की बहुत कोशिश की है। दोनों नेताओं ने अपनी 

जिंदगी कांग्रेस के लिए खर्च कर दी। ऐसे में राहुल द्वारा उन पर आरोप लगाया जाना गलत है। आठवले ने कहा कि कांग्रेस नेता रहे ज्योतिरादित्य सिंधिया पार्टी छोड़कर भाजपा में शामिल हुए हैं। राजस्थान के पूर्व उपमुख्यमंत्री सचिन पायलट ने भी कांग्रेस पार्टी छोड़ दी थी, लेकिन बाद में पायलट का कांग्रेस के साथ समझौता हो गया। जब पायलट का अपने समर्थक विधायकों का आकड़ा ठीक-ठाक हो जाएगा, तो वह भी बाहर आ जाएंगे। आठवले ने कहा कि राहुल पर कांग्रेस पार्टी के लोगों का ही भरोसा नहीं है, तो दूसरों का भरोसा कैसे होगा। आठवले ने कहा कि केंद्र की भाजपा सरकार मजबूत है। साल 2024 और साल 2029 के लोकसभा चुनाव में भाजपा की सरकार आएगी। उसके बाद भी भाजपा की ही सरकार बनेगी। आठवले ने कहा कि भाजपा केवल ब्राह्मणों की पार्टी नहीं है। भाजपा अब दलित, ओबीसी, उच्च वर्ग सभी लोगों की पार्टी बन गई है। इसलिए भाजपा पर यह आरोप करना ठीक नहीं है कि यह केवल ब्राह्मणों की पार्टी है। आठवले ने कहा कि एक जमाना था जब भाजपा सिर्फ ब्राह्मणों की पार्टी थी। उस समय भाजपा के एक भी नेता चुनाव नहीं जीत पाते थे, लेकिन भाजपा अब सभी लोगों की पार्टी बन गई है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के 'सबका साथ, सबका विकास, सबका विश्वास' के नारे से सभी लोग भाजपा में आ रहे हैं। आठवले ने कहा कि साल 2024 के लोकसभा चुनाव में भाजपा 350 से ज्यादा सीटें जीतेगी। भाजपा कांग्रेस पार्टी का खात्मा करेगी। 

Leave a Reply

Subscribe to Posts | Subscribe to Comments

Translate

Business Advertise T.B

Commercial Adv T.B.

Today's IMP News Headline’s {सुर्खियां }

@ बांग्लादेश में चरम पर तनाव, हिंसा करने वालों को गोली मारने का आदेश। @ बागेश्वर धाम पदयात्रा का वृंदावन में समापन, ब्रज में भक्तों की भीड़ ।@ मैनपुरी:-अस्पताल में जोड़ दीं गलत नसें, हाथ काटकर बचाई मरीज की जान।@ जालौन में दूल्हे की भाभी ने दो बेटियों संग किया आत्मदाह, तीनों की मौत।@ प्रदूषण की गिरफ्त में दिल्ली-NCR, AQI लगातार 400 के पार।@ मुंबई में गैस पाइपलाइन को पहुंचा नुकसान, कई इलाकों में CNG पंप बंद।@ दिल्ली के तापमान में गिरावट UP, छत्तीसगढ़ और झारखंड में चलेगी शीतलहर।@ डॉ.शाहीन के करीबियों की लोकेशन हुई ट्रेस, तलाश में जुटी UP ATS।@ मैहर में माहौल बिगाड़ने की कोशिश! बदमाशों ने तोड़ी मंदिर की मूर्तियां।@ सिरोही में NCB का बड़ा एक्शन,मेफेड्रोन बनाने की फैक्ट्री पर छापा।@ जोधपुरः-ट्रेलर ने मारी टैंपो को टक्कर, 5 की मौत;दर्शन को जा रहे थे सभी।@ 4 मौसियों ने मिलकर भांजे की दे दी बलि,रूह कंपा देगी जोधपुर ये कहानी।@ महुआ की बढ़ेगी मुसीबत! लोकपाल का CBI को चार्जशीट दाखिल करने का निर्देश।@ SC से CAB को राहत, विज्ञापन टैक्स विवाद में KMC की याचिका खारिज।@ कोलकाता की इजरा स्ट्रीट में लगी आग,दुकान से बिल्डिंग भी चपेट में आई।@ रांची में 3 पुलिसकर्मियों की मौत,बेकाबू होकर धुर्वा डैम में गिरी कार।@ सिंगर बनीं सीएम हेमंत सोरेन की पत्नी, गाया शाहरुख की फिल्म का ये गाना।@ वैशाली के हॉस्टल में 7 साल के बच्चे की हत्या, ग्रामीणों का फूटा गुस्सा।@ 10 हजार में बिहार सरकार मिलती है, सहनी ने हार के बाद NDA पर कसा तंज।@ मुरादाबाद में 600 करोड़ के टैक्स चोरी का खुलासा, IG करेंगे जांच।@ NEET PG काउंसलिंग 2025 का नया शेड्यूल जारी।@ मसूद ने खुद को बताया मस्क से ज्यादा अमीर, कहा- जिहाद के लिए बहुत पैसे।@ Delhi एम्स में पेशेंट केयर भत्ता मामले में सुप्रीम कोर्ट ने मांगा जवाब।

होनहार काबिल युवाओ के लिए {JOB Corner} नौकरी विभाग

जल्द ही नए रोजगार की संधि उपलब्ध होगी।

Social Adv C.B.

अन्य खबरों के लिए हमारे सहयोगी मीडिया संस्थान पर विजिट करें। https://aniltvnews.blogspot.com

Advertise Section C.B.

Govt's green signal to CSR fund spending for 'Har Ghar Tiranga' campaign“दुनिया मे भारत की पहचान-आन-बान-शान-जान.....“तिरंगा” “गर्व करे भारतीय होने पर”

Important....Video

" “भारत को जानों” भारत विकास परिषद का बच्चों को संस्कृति संस्कार से जोड़ने का सरहनीय प्रयास""बिना वारंट फर्जी पुलिस वालों द्वारा वकील की दुकान जमींदोज" "MUSHROOM FARMING कम लागत में लाखों की कमाई" नागपुर जरीपटका भगवान श्री झूलेलाल के अपमान पर सिंधियों का जाहीर निषेध""श्री कलगीधर सत्संग मंडल द्वारा श्री गुरु नानक देव जी के प्रकाश पर्व पर निकली भव्य शोभा यात्रा"

Business Adv M.B.

Common Advertise M.B.

जीवन सवारें सुविचार

@ हम बहुत व्याकुल,गुस्सैल और आत्मकेंद्रित हो रहे हैं। दूसरों के प्रति सहयोग और जीवन के प्रति आस्था को मजबूत कीजिए। प्रेम,अनुराग और सहृदयता जीवन मूल्य हैं। इनको केवल शब्द समझने से बचना होगा। @जिस किसी चीज से जीवन में प्रेम छूटता जाता है, समय और स्नेह छूटता जाता है। वह बासी होती जाती है। हमारी जिंदगी में बासी होते रिश्ते इसकी गवाही दे रहे हैं। जिंदगी को प्रेम की धूप,थोड़ा इत्मिनान दीजिए।@ ऐसी आंखें जिनके सपने की सीमा सीमित होती है,वह अपने जीवन को विस्तार नहीं दे पातीं। अपने साथ थोड़ा दूसरों के लिए सोचना जिंदगी को सुकून,आनंद और सुख देता है।

Common Advertise B.B.

Common Advertise B.B

Flash Back Important News

Request Massage

मित्रो प्रणाम.....यदि आपके पास कोई लेख,प्रेरक कहानियॉ, सकारात्मक विचार,अद्भुत जानकारी या किसी व्यक्ति विशेष की खास उपलब्धि कि जानकारी है,जो आप हमसे और हमारे मित्रो के साथ सांझा करना चाहते हैं,तो क्रप्या उसे अपनी फोटो के साथ हिन्दी में हमे E-mail करें।हमारी Id:- achhiduniya@gmail.com जरूरत के मुताबिक उसमे कुछ परिवर्तन करने या सम्पूर्ण करने की जरूरत पड़ने पर त्रुटी मुक्त करके हम आपके नाम और फोटो के साथ हमारे अच्छी दुनिया न्यूज पोर्टल पर प्रकाशित करेंगे।

- Copyright © AchhiDuniya Online Electronic Media News Portal & E-Paper -KevoxTech- Powered by KevoxTech - Designed by AchhiDuniya -