- Back to Home »
- Discussion »
- चीन और पाक पर मोदी सरकार द्वारा हमले की तारीख बताई BJP प्रदेश अध्यक्ष स्वतंत्र देव सिंह ने...
Posted by : achhiduniya
25 October 2020
भारतीय जनता पार्टी (BJP) के प्रदेश अध्यक्ष स्वतंत्र देव सिंह का एक वीडियो
वायरल हुआ है, जिसमें उन्होंने कहा है कि राम मंदिर और
अनुच्छेद 370 पर निर्णय की तरह ही प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने तय कर दिया है कि
पाकिस्तान और चीन से युद्ध कब होना है। संबंधित तिथि तय है कि कब क्या होना
है। सिंह ने गत 23 अक्टूबर को बलिया जिले
के सिकंदरपुर में भाजपा विधायक संजय यादव
के आवास पर पार्टी कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए यह टिप्पणी की थी। भाजपा विधायक संजय यादव ने रविवार को यह वीडियो जारी किया। स्वतंत्र देव सिंह ने अपने संबोधन में समाजवादी पार्टी,बहुजन समाज पार्टी और कांग्रेस के नेताओं की तुलना आतंकवादियों से की। इस संदर्भ में जब भाजपा के क्षेत्रीय सांसद रवींद्र कुशवाहा से पूछा गया तो उन्होंने कहा कि प्रदेश अध्यक्ष ने कार्यकर्ताओं का जोश बढ़ाने के लिए ऐसा कहा है। बीते दिनो BJP के प्रदेश अध्यक्ष स्वतंत्र देव सिंह ने
एक विवादित टिप्पणी में कहा है कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने तय कर दिया है कि पाकिस्तान और चीन से युद्ध कब होना है। गौरतलब है कि वास्तविक नियंत्रण रेखा {LAC} पर भारत और चीन के बीच तनाव व्याप्त है,जहां दोनों देशों के सैनिक काफी संख्या में तैनात हैं। भाजपा नेता ने अपने दावे को अयोध्या में राम मंदिर का निर्माण प्रारंभ होने और ज्म्मू कश्मीर का विशेष दर्जा समाप्त किये जाने से संबद्ध किया।