- Back to Home »
- Knowledge / Science »
- होंठो से जाने व्यक्ति का व्यक्तित्व....
Posted by : achhiduniya
01 October 2020
लिप्स होंठ केवल चेहरे की सुंदरता ही नहीं बढ़ाते
बल्कि उन छिपे हुए राजों को सामने लाते हैं,जिन्हें
हम बगैर किसी के बोले आप जान सकते हैं। किस तरह के आकार और रंग लिए होंठ वाला
व्यक्ति कैसा होता है:- # बड़े आकार वाले होंठ:- जिस व्यक्ति
के होंठ बड़े आकार वाले होते हैं, वह अत्यंत चालाक, बहिर्मुखी व्यक्तित्व वाला होता है। ऐसे लोग अक्सर बात-बात में अपना
अहंकार प्रदर्शित करते रहते
हैं। खुद की प्रशंसा इन्हें खूब भाती है।# छोटे आकार वाले होंठ:- जिस व्यक्ति के होंठ छोटे आकार के होते हैं, वे काफी धैर्यवान होते हैं। किसी भी कार्य को सोच-समझ कर करते हैं। ये दिल की बात को दिल में रखते हैं। ये उतनी ही पांव फैलाते हैं, जितनी चादर होती है।# मोंटे आकार वाले होंठ:- जिस व्यक्ति के होंठ मोटे होते हैं, ऐसा व्यक्ति सौंदर्य और स्वच्छता प्रेमी होते हैं। खूबसूरत चीजों से इन्हें बेहद लगाव होता है। उसे पाने के लिए ये किसी भी हद तक गुजर जाते हैं। थोड़े झगड़ालू प्रवृत्ति के ऐसे लोग दूसरों के सामने अपनी बात
को बेहद प्रभावशाली ढंग से रखते हैं।# गुलाबी रंग के होंठ:- ऐसे रंग लिए होंठ वाला व्यक्ति बहुत बुद्धिमान, विनम्र और सबसे अच्छा व्यवहार करने वाला होता है। ऐसे लोग ऐश्वर्य के साथ जीवन जीना पसंद करते हैं। ऐसा व्यक्ति लोगों के साथ जुड़ाव रखते हुए किसी भी व्यक्ति का अपनी बातों से मन मोह लेता है। # लाल रंग के होंठ:- ऐसा व्यक्ति राजा के समान सुख भोगने वाला होता है। इन पर हमेशा
किस्मत मेहरबान रहती है। अक्सर ऐसे लोग न सिर्फ चेहरे से बल्कि दिल के भी खूबसूरत होते हैं।# प्याजी रंग के होंठ:- जिन व्यक्ति होंठ प्याजी रंग के होते हैं,अक्सर उनका जीवन काफी संघर्षमय पाया जाता है। ऐसे लोगों को काफी श्रम के बाद सफलता और सुखों की प्राप्ति होती है। ऐसे लोग हमेशा अपने ज्ञान, बल एवं ईमानदारी से धन अर्जित करते है।# काले रंग के होंठ:- जिन लोगों के होंठ काले रंग के होते हैं, वे अक्सर बुद्धि की बजाय श्रम के जरिए जीवन चलाना पसंद करते हैं। ऐसे लोगों का भी जीवन काफी संघर्षों से भरा रहता है। इनकी आर्थिक स्थिति कमजोर होती है, जबकि जिम्मेदारी ज्यादा होती है। कठिन परिश्रम के बल पर ही भाग्य से लोहा ले पाते हैं।