- Back to Home »
- Politics »
- भाजपा देश को गुमराह कर रही,हाथरस पीड़िता को रात में जलाकर सरकार तथ्य छुपाने की कोशिश कर रही है...कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष अजय कुमार लल्लू
भाजपा देश को गुमराह कर रही,हाथरस पीड़िता को रात में जलाकर सरकार तथ्य छुपाने की कोशिश कर रही है...कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष अजय कुमार लल्लू
Posted by : achhiduniya
05 October 2020
कांग्रेस हाथरस केस को लेकर लगातार भाजपा की योगी सरकार पर आक्रमक रुख अपनाए हुए है। सरकार पर निशाना साधते हुए कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष अजय कुमार लल्लू ने कहा कि मैं सरकार से जानना चाहता हूं कि क्या गोरखपुर, हाथरस,समेत हर जगह जो घटनाएं हो रही हैं,वो सब साजिश हैं? उन्होंने भाजपा पर देश को गुमराह करने का आरोप लगाया। उन्होंने कहा कि हाथरस पीड़िता को
रात में जलाकर सरकार तथ्य छुपाने की कोशिश कर रही है। लल्लू ने कहा कि सरकार ने बीते कुछ समय के दौरान ही तीन मामलों में सीबीआई जांच की सिफारिश की लेकिन अब तक कोई जांच शुरू नहीं हुई। साथ ही उन्होंने कहा कि वेबसाइट बनाने वाले कौन लोग हैं? सरकार नाम उजागर करे। दूसरी तरफ उत्तर प्रदेश की योगी सरकार मामले को गंभीरता से लेते हुए वेबसाइट को बंद कराने के बाद मामले की तह तक पहुंचने की कोशिश में जुटने का दावा कर रही है। उत्तर प्रदेश के विधि एवं न्याय मंत्री बृजेश पाठक ने कहा है कि वेबसाइट बनाने का मामला सरकार के संज्ञान में है। वेबसाइट को एतिहातन बंद करा दिया गया है। इसकी जांच की जा रही है। मंत्री बृजेश पाठक ने कहा है कि उत्तर प्रदेश में कानून व्यवस्था खराब करने के लिए लगातार साजिश रची जा रही है। उत्तर प्रदेश विकास की ओर तेजी से बढ़ रहा है,यह कुछ लोगों को पसंद नहीं है। ऐसे लोगों का जल्द ही पर्दाफाश किया जाएगा। इस मामले में भी जांच के बाद कड़ी करवाई की जाएगी।