- Back to Home »
- Discussion »
- पहले ही चुप बैठाया–अब तो बोलने दो...नवजोत सिंह सिद्धू ने की कांग्रेस से दरख्वास्त...
Posted by : achhiduniya
05 October 2020
केंद्र सरकार के नए कृषि कानूनों के खिलाफ मोगा में एक ट्रैक्टर रैली का नेतृत्व के बाद मोगा
के बदनी कलां में जनसभा को भी संबोधित किया। लंबे समय के बाद नवजोत सिंह सिद्धू भी इस जनसभा में दिखे। इस बीच सिद्धू जनसभा में कुछ सवाल पूछ
रहे थे, तभी पंजाब के काउंटर मंत्री सुखजिंदर सिंह रंधावा ने उन्हें
रोकने की कोशिश की, लेकिन सिद्धू ने अपने अंदाज में कह दिया कि आप उन्हें न रोका जाए। राज्य के पूर्व मंत्री और विधायक नवजोत सिंह सिद्धू ज्यादातर
कांग्रेस की सभी गतिविधियों से दूर रहते आए हैं. हालांकि, कृषि कानूनों के खिलाफ आयोजित इस ट्रैक्टर रैली और जनसभा में
शामिल होने के लिए वह भी मोगा पहुंचे थे। जनसभा को संबोधित करते हुए सिद्धू ने
कृषि कानूनों को लेकर बीजेपी नीत केंद्र सरकार की आलोचना की और उन्हें संघीय ढांचे
पर हमला बताया। इसी दौरान सिद्धू को चुप कराने के लिए
सुखजिंदर सिंह रंधावा ने उनके सामने कोई कागज रखा था। इस पर सिद्धू
ने कहा- “पाजी आज ना रोक पहला ही बिठा रखे सी” (पाजी आज मत रोको. पहले केवल बैठा रहता था) नवजोत सिंह सिद्धू ने आरोप लगाया कि केंद्र सरकार को पूंजीवाद’ चला रहे हैं। उन्होंने कहा, वे हमारे अधिकार छीन रहे हैं। केंद्र ने एक ऐसी प्रणाली थोपी है जो यूरोप और अमेरिका में विफल हो गई है। नए अधिनियमों से पांच लाख श्रमिकों और 30,000 आढ़ती प्रभावित होंगे। सिद्धू ने कहा कि पंजाब सरकार को दालों और तिलहन पर न्यूनतम समर्थन मूल्य देना चाहिए और फसल के भंडारण के लिए बुनियादी ढांचा बनाना चाहिए।