- Back to Home »
- Property / Investment »
- किसी भी प्रतियोगिता में 1 करोड़ की धनराशि जीतने पर क्यू नही मिलतापूरा पैसा ....जाने इन्कम टैक्स कानून...?
किसी भी प्रतियोगिता में 1 करोड़ की धनराशि जीतने पर क्यू नही मिलतापूरा पैसा ....जाने इन्कम टैक्स कानून...?
Posted by : achhiduniya
26 November 2020
कई प्रतियोगिताओ में सभी सवालों का सही जवाब देकर 1 करोड़ की धनराशि जीतने पर भी प्रतियोगी को पूरा पैसा नही मिलता। क्या आप यह जानते हैं कि 1 करोड़ जीतने के बाद भी कंटेस्टेंट को पूरी धनराशि नहीं मिलती है यानी उसे अपनी जीती गई रकम में का एक बड़ा हिस्सा टैक्स में चुकाना होता है। आइए जानते हैं कि अगर कोई कंटेस्टेंट किसी प्रतियोगिता में 1 करोड़ जीतता है तो उसे कितने
रुपये टैक्स में देने होते हैं और उसके हाथ में आखिर में कितनी धनराशि आती है। टैक्स के अंडर सेक्शन 194 बी के अनुसार, यदि कोई प्रतियोगी 1 करोड़ की धनराशि जीतता है तो उस धनराशि पर 30 फीसदी टैक्स देना होगा यानि 30 लाख रुपये टैक्स लगेगा यानी 30 लाख उसे टैक्स में चुकाना होगा। इसके साथ ही 30 लाख टैक्स पर 10 फीसदी सरचार्ज देना होगा जो कि 3 लाख है। इसके अलावा 30 लाख पर 4 फीसदी सेस लगेगा जो कि 1.2 लाख है। कुल मिलाकर 1 करोड़ की राशि में से कंटेस्टेंट को 34.2 लाख टैक्स में ही देना होगा। इतनी राशि टेक्स में देने के बाद उसके हाथ में करीब-करीब 65 लाख रुपये आते हैं।
इस हिसाब से आप हर अमाउंट की गणना कर सकते हैं।इस गणना के बाद यह तो क्लियर है कि 1 करोड़ की राशि जीतने के बाद भी कोई कंटेस्ट करोडपति नहीं बनता वह लखपति ही रह जाता है।


