- Back to Home »
- Job / Education »
- 10वीं पास जल्द करे इंडियन कोस्ट गार्ड में नाविक के पदों के लिए आवेदन...
Posted by : achhiduniya
14 November 2020
क्या आप अच्छे जॉब की तलाश में है और आपका शिक्षण
भी कम है तो आपको घबराने की जरूरत नही इंडियन
कोस्ट गार्ड की ऑफिसियल वेबसाइट joinindiancoastguard.gov.in पर जारी नोटिफिकेशन के मुताबिक इन पदों पर आवेदन करने के लिए
अभ्यर्थियों को 10वीं पास होना जरूरी है। साथ ही 10वीं में उनके 50 प्रतिशत अंक भी होने चाहिए।
एजुकेशन क्वालिफिकेशन से जुड़ी अधिक जानकारी अभ्यर्थी विभाग की ऑफिसियल वेबसाइट पर
जाकर चेक कर सकते हैं। विभाग की ऑफिसियल वेबसाइट पर आयु सीमा, एजुकेशन क्वालिफिकेशन और चयन प्रक्रिया से जुड़ी डिटेल्स दी गई
है। इंडियन कोस्ट गार्ड भर्ती के लिए ऐसे करें आवेदन:- इंडियन कोस्ट गार्ड के पदों
पर अभ्यर्थी ऑनलाइन मोड के माध्यम से joinindiacoastguard.gov.in पर 30 नवंबर से 07 दिसंबर 2020 तक शाम 5 बजे तक आवेदन कर सकते
हैं। साथ ही अभ्यर्थियों को अपने सिग्नेचर भी अलग से अपलोड करने होंगे। अभ्यर्थी
इस बात का ध्यान दें कि फोटोग्राफ पर सिग्नेचर का आकार क्रमश 10 केबी से 40 केबी
और 10 केबी से 30 केबी के बीच होना चाहिए। इसके अलावा आवेदन भरने के पूरा होने पर
सबमिट बटन पर क्लिक करने से पहले एक बार फिर से अपने भरे हुए डिटेल्स की जांच कर
लें क्योंकि विभाग की तरफ से किसी भी अभ्यर्थी का गलत भरा हुआ फॉर्म एक्सेप्ट नहीं
किया जाएगा। इंडियन कोस्ट गार्ड भर्ती के जरिए कुल 50 पदों पर नियुक्तियां की
जाएंगी। इंडियन कोस्ट गार्ड के पदों पर आवेदन करने के लिए अभ्यर्थियों की आयु 18
वर्ष से 22 वर्ष होनी चाहिए। इससे अधिक
आयु के अभ्यर्थी इन पदों पर आवेदन नहीं कर सकेंगे। इच्छुक और योग्य अभ्यर्थी विभाग
की ऑफिसियल वेबसाइट पर जाकर प्रेसक्राइव्स फॉर्मेट में ऑनलाइन फॉर्म भर सकते हैं। विभाग
की ऑफिसियल वेबसाइट joinindiancoastguard.gov.in पर ऑनलाइन फॉर्म भरने से जुड़ी पूरी डिटेल्स दी गई है।



