- Back to Home »
- Suggestion / Opinion »
- भारत व पाकिस्तान मतभेद भूलाकर शांती वार्ता की पहल करे...पीपल्स डेमोक्रेटिक पार्टी की अध्यक्ष महबूबा मुफ्ती
भारत व पाकिस्तान मतभेद भूलाकर शांती वार्ता की पहल करे...पीपल्स डेमोक्रेटिक पार्टी की अध्यक्ष महबूबा मुफ्ती
Posted by : achhiduniya
14 November 2020
एलओसी पर बीते दो दिनों से तनाव के हालात बने हुए हैं। एलओसी पर पाकिस्तान की ओर से हुई भारी गोलाबारी के बाद जहां भारतीय सेना के कई जवान जवाबी कार्रवाई के दौरान शहीद हुए हैं, वहीं दूसरी ओर भारत की जवाबी कार्रवाई के दौरान पाकिस्तान की कई पोस्टों को तबाह किया गया है। पीपल्स डेमोक्रेटिक पार्टी की अध्यक्ष महबूबा मुफ्ती ने कहा कि भारत एवं पाकिस्तान अपनी
राजनीतिक मजबूरियों से ऊपर उठें और संवाद की पहल करें। उन्होंने कहा कि नियंत्रण रेखा (एलओसी) के दोनों ओर बढ़ रही हताहतों की संख्या को देखना दुखद है। महबूबा मुफ्ती की टिप्पणी पाकिस्तान द्वारा शुक्रवार को संघर्ष विराम का उल्लंघन करने के बाद दोनों देशों के बीच नियंत्रण रेखा पर हुई भारी गोलाबारी के बाद आई है। नियंत्रण रेखा पर जारी तनाव के बीच जम्मू-कश्मीर की पूर्व मुख्यमंत्री ने कहा कि पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी और पाकिस्तान के पूर्व राष्ट्रपति जनरल परवेज मुशर्रफ के बीच सीमा पर संघर्ष विराम को लेकर बनी सहमति और कार्यान्वयन को बहाल करना अच्छी शुरुआत हो सकती है। महबूबा मुफ्ती ने ट्वीट किया, एलओसी के दोनों ओर हताहतों की बढ़ती संख्या को देखना दुखद है। भारतीय और पाकिस्तानी नेतृत्व राजनीतिक मजबूरियों से ऊपर उठकर संवाद की पहल करें। वाजपेयी जी और मुशर्रफ साहब के बीच संघर्ष विराम पर बनी सहमति और अनुपालन को बहाल किया जाता है तो यह अच्छी शुरुआत होगी। भारत और पाकिस्तान के बीच उपजे तनाव के बीच महबूबा मुफ्ती के अलावा हुर्रियत ने भी दोनों देशों की सरकार से आपस में बातचीत करने की अपील की। हुर्रियत की ओर से जारी हुए एक बयान में मीरवाइज उमर फारूक ने कहा कि कश्मीर में तनाव की स्थितियों पर दोनों देशों की सरकार को आपस में बातचीत करनी चाहिए, जिससे कि दोनों ओर के बेकसूर लोगों की जान ना जाए।

