- Back to Home »
- Tours / Travels »
- सेमी स्पीड डबल डेक कोच तैयार जो दौड़ेगी 160 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार...
Posted by : achhiduniya
20 November 2020
रेल मंत्री पीयूष गोयल ने ट्विटर के जरिए ये जानकारी दी है। इस डबल डेकर कोच में सभी
तरह की मॉडर्न फैसिलिटीज दी गई हैं। इस कोच में 120 लोग बैठ सकते हैं, ऊपरी
डेक पर 50 यात्रियों के बैठने की व्यवस्था है और निचली डेक पर 48 लोगों के लिए। देश में चल रही दूसरी डबल डेकर ट्रेनों के
मुकाबले इस ट्रेन में ज्यादा यात्री बैठ सकेंगे और सफर भी जल्दी पूरा हो सकेगा। RCF के बनाए इस कोच को अभी रिसर्च डिजाइन एंड स्टैंडर्ड ऑर्गनाइजेशन
(RDSO) के पास लखनऊ भेजा जाएगा। जहां इस कोच का
ट्रायल होगा। जिसमें सफल होने के बाद इसे कमर्शियल इस्तेमाल के लिए मंजूरी मिलेगी।
रेलवे की योजना इस डबल डेकर कोच को देश के सबसे व्यस्त रूट्स पर चलाने की है। डबल
डेकर कोच में स्टेट ऑफ द आर्ट एयर स्प्रिंग सस्पेंशन सिस्टम का इस्तेमाल किया गया
है, यानी सफर के दौरान झटके न के बराबर महसूस होंगे। RCF देश की एकमात्र उत्पादन इकाई है जिसने भारतीय रेलवे के लिए डबल
डेकर कोच तैयार किए हैं। आरामदायक सफर के लिए कोच की
चौड़ाई ज्यादा रखी गई है। इंटीरियर्स
काफी अच्छे हैं। काफी अच्छे मैटीरियल का इस्तेमाल किया गया है। मोबाइल और लैपटॉपर चार्जिंग
प्वाइंट्स दिए गए हैं। GSP आधारित पैसेंजर इंफॉर्मेशन
सिस्टम है। हर कोच में LED डेस्टिनेशन बोर्ड लगा हुआ है, ताकि
यात्रियों को पता रहे कि अगला स्टेशन कौन सा आने वाला है। पैसेंजर एरिया में स्लाइडिंग दरवाजे लगे हैं, जिन्हें खोलना और बंद करना आसान होगा। हर कोच में एक मिनी पैंट्री भी
होगी, जहां यात्रियों के लिए गर्मागर्म खाना रखा जाएगा। रेलवे का वेस्टर्न
रेलवे जोन दो डबल डेकर ट्रेनें पहले ही चला रहा है। एक ट्रेन मुंबई सेंट्रल से
अहमदाबाद जबकि दूसरी ट्रेन पोरबंदर से दिल्ली सराय रोहिल्ला रेलवे स्टेशन के बीच
है।


