- Back to Home »
- Discussion »
- पं.बंगाल में बीजेपी को निपटाने के चक्कर में भाईजान उन्हे ही न निपटा दे...? AIMIM असदुद्दीन औवेसी ने दिया ममता बनर्जी को गठबंधन का ऑफर...
पं.बंगाल में बीजेपी को निपटाने के चक्कर में भाईजान उन्हे ही न निपटा दे...? AIMIM असदुद्दीन औवेसी ने दिया ममता बनर्जी को गठबंधन का ऑफर...
Posted by : achhiduniya
20 November 2020
ऑल इंडिया मजलिस-ए-इत्तेहादुल मुसलिमीन {AIMIM } के अध्यक्ष असदुद्दीन ओवैसी ने पं.बंगाल में TMC यानी ममता बनर्जी को साथ में चुनाव लड़ने का ऑफर दिया है। ओवैसी
ने ममता के साथ चुनाव पूर्व गठबंधन की पेशकश करते हुए कहा कि उनकी पार्टी आगामी
विधानसभा चुनाव में बीजेपी को हराने में तृणमूल कांग्रेस की मदद करेगी। इन दिनो AIMIM चीफ असदुद्दीन ओवैसी बड़े ही आत्मविश्वास में हैं। उनके आत्मविश्वास की वजह है,बिहार
चुनाव। औवैसी ने बिहार चुनाव में एंट्री ली थी। उन्होंने ग्रैंड डेमोक्रेटिक
सेकुलर फ्रंट बनाया। इसमें कुल 6 पार्टियां शामिल थीं। RLSP, AIMIM, BSP, समाजवादी जनता दल (डेमोक्रेटिक), जनतांत्रिक
पार्टी (सोशलिस्ट) , सुहेलदेव भारतीय समाज पार्टी
थीं। अब ममता बनर्जी इस पर क्या निर्णय लेती हैं यह उनके ऊपर है,लेकिन एक सवाल उन्हें खुद से तो पूछ ही लेना चाहिए कि क्या
सिर्फ BJP को हराने के लिए उन्हें AIMIM से हाथ
मिला लेना ठीक होगा? कहीं ऐसा तो नहीं कि एक के साथ राजनैतिक
लड़ाई में दूसरा ही दुश्मन
गले की हड्डी बन जाए और सब कुछ तबाह और बर्बाद कर दे। CM ममता
बनर्जी को गहरे चिंतन की जरूरत है। कही बीजेपी को निपटाने के चक्कर में भाईजान उन्हे ही न निपटा दे।


