- Back to Home »
- Politics »
- तिरंगे का अपमान,धारा 370 पर चीन समर्थन की बात करने वाले गुपकर गठबंधन का हिस्सा है सोनिया-राहुल....? अमित शाह का सवाल
तिरंगे का अपमान,धारा 370 पर चीन समर्थन की बात करने वाले गुपकर गठबंधन का हिस्सा है सोनिया-राहुल....? अमित शाह का सवाल
Posted by : achhiduniya
17 November 2020
केंद्रीय गृह मंत्री और वरिष्ठ बीजेपी नेता अमित शाह ने कांग्रेस पार्टी पर निशाना साधते हुए अपने ट्वीट में लिखा, गुपकर गैंग वैश्विक (ग्लोबल) हो रहा है। वे चाहते हैं कि विदेशी सेना जम्मू-कश्मीर में हस्तक्षेप करे। गुपकर गैंग, भारत के तिरंगे का भी अपमान करता है। क्या सोनिया जी और राहुल जी गुपकर गैंग की ऐसी चालों का समर्थन करते हैं। उन्हें भारत के लोगों के समक्ष अपना रुख स्पष्ट करना
चाहिए। उन्होंने एक और ट्वीट में लिखा, कांग्रेस और गुपकर गैंग जम्मू-कश्मीर को आतंकवाद और अशांति के युग में वापस लेन जाना चाहते हैं। वे अनुच्छेद 370 को हटाकर दलितों, महिलाओं और आदिवासियों के अधिकार छीनना चाहते हैं। इसी कारण उन्हें हर जगह लोगों द्वारा अस्वीकार किया जा रहा है। उन्होंने लिखा, जम्मू-कश्मीर हमेशा भारत का अभिन्न अंग रहा है और आगे भी रहेगा। भारतीय अपने राष्ट्रीय हित के खिलाफ अपवित्र गठबंधन को बर्दाश्त नहीं करेंगे। गुपकर गैंग' या तो राष्ट्रीय भावना के अनुरूप चले नहीं तो देश की जनता उसे डूबो देगी। इससे पहले केंद्रीय मंत्री रविशंकर प्रसाद ने सोमवार को इस मसले पर कांग्रेस पर हमला बोला था. उन्होंने पूछा था कि क्या कांग्रेस जम्मू-कश्मीर में अनुच्छेद 370 की बहाली का समर्थन करती है और क्या वह नेशनल कान्फ्रेंस नेता फारूक अब्दुल्ला और पीडीपी प्रमुख महबूबा मुफ्ती के बयानों का समर्थन करती है। प्रसाद ने कहा था-हमने जम्मू-कश्मीर और लद्दाख में केंद्रीय कानूनों को लागू कराया है। वे जम्मू-कश्मीर में भ्रष्टाचार रोकथाम कानून समेत अन्य कानून लागू नहीं होने देना


