- Back to Home »
- Politics »
- 50 से ज्यादा सांसद TMC से इस्तीफा देकर BJP में जल्द होंगे शामिल.... BJP राष्ट्रीय प्रवक्ता राजू बिष्ट
50 से ज्यादा सांसद TMC से इस्तीफा देकर BJP में जल्द होंगे शामिल.... BJP राष्ट्रीय प्रवक्ता राजू बिष्ट
Posted by : achhiduniya
28 November 2020
पश्चिम बंगाल की दार्जिलिंग सीट से सांसद और
राष्ट्रीय प्रवक्ता राजू बिष्ट ने कहा कि, ममता
बनर्जी के शासनकाल में लोकतंत्र की हत्या हो रही है। संविधान खतरे में है। सिर्फ
दो नेता ही नहीं, बल्कि आगे 50 से ज्यादा सांसद TMC से
इस्तीफा देकर BJP में आने वाले हैं। पश्चिम बंगाल में ममता बनर्जी
सरकार से मंत्री सुवेंदु अधिकारी और पार्टी के विधायक मिहिर गोस्वामी के इस्तीफा
देने पर भाजपा के राष्ट्रीय प्रवक्ता और सांसद राजू बिष्ट ने बड़ा दावा किया कि
ममता बनर्जी की पार्टी डूबता जहाज बन चुकी है। आगे चलकर तृणमूल कांग्रेस{TMC} के 50 से ज्यादा नेता BJP में जल्द से जल्द शामिल होने वाले हैं। उन्होंने कहा कि 2021
में राज्य की जनता TMC की सरकार को बंगाल की खाड़ी
में डाल देगी। राजू बिष्ट ने कहा कि, बंगाल
को बचाने का समय है। संविधान खतरे में है। डेमोक्रेसी की हत्या हो रही है। बगैर
इलेक्शन के नगर निकायों का संचालन हो रहा है। सिलीगुड़ी के मेयर का इलेक्शन नहीं
हुआ। इससे साफ लगता है कि ममता बनर्जी सरकार डेमोक्रेसी की हत्या करना चाहती हैं।
भाजपा के राष्ट्रीय प्रवक्ता राजू बिष्ट ने कहा, 2021
में ममता बनर्जी को अच्छे कंडीडेट ढूंढने से नहीं मिलेंगे। तृणमूल कांग्रेस के
अच्छे नेताओं का भाजपा में स्वागत है। आने वाले वक्त में तृणमूल कांग्रेस आधी हो
जाएगी। राजू बिष्ट ने कहा कि, पश्चिम बंगाल में निष्पक्ष
चुनाव होना जरूरी है। राज्यपाल इस दिशा में सही प्रयास कर रहे हैं, लेकिन सत्ताधारी दल के लोग राज्यपाल के खिलाफ अनुचित भाषा का
इस्तेमाल कर रहे हैं। बंगाल की सरकार ने संविधान को वेंटिलेटर पर रखा है।


